श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा शहर, मढ़ीनाथ , सिठौरा से निकली ऐतिहासिक जन्माष्टमी शोभायात्रा

बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस बार भी मढ़ीनाथ सिठौरा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शांतिविहार होते हुए बदायूं रोड स्थित ललिता देवी मंदिर, नेकपुर पहुंची। इसके बाद यात्रा मढ़ीनाथ शिव मंदिर होते हुए वापस सिठौरा पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जय श्रीकृष्ण के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र कृष्णमय नजर आया। श्रद्धालुओं में शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
आपको बताते चलें कि


शोभायात्रा के मुख्य संस्थापक स्वर्गीय सुभाष पाठक, स्वर्गीय चेतन गिरी, ने इस शोभा यात्रा की नींव रखी थी, जो आज भी बढ़चढकर सनातनी भाई एक साथ मिलकर जिसमें सभासद राजेश अग्रवाल अतुल पाठक, दौलत गिरी, नंद किशोर कन्नौजिया, सोमपाल तथा विचित्रपाल कन्नौजिया (मुन्ना) सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ साथ आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों एवं समस्त जनमानस ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना सुभाष नगर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने भी व्यवस्था संभाली, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks