जिला अस्पताल के बाथरूम से महिला अभियुक्ता फरार , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बरेली। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान पुलिस अभिरक्षा में भर्ती 48 वर्षीय महिला अभियुक्ता ममता देवी पत्नी पप्पू वाल्मीकि, निवासी तुला, थाना इज्जतनगर, बाथरूम जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार अभियुक्ता की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ममता देवी को जिला कारागार से 31 अगस्त 2026 को थाना फरीदपुर में दर्ज गंभीर धाराओं के मुकदमे में अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, बरेली की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
2 सितंबर की शाम करीब छह बजे महिला अभियुक्ता बाथरूम जाने के बहाने पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। उसकी निगरानी के लिए पुलिस लाइन से म0हे0कां0 नूतन सिसोदिया और म0कां0 रिंकी की ड्यूटी लगाई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी।
मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी बरेली ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। वहीं फरार अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश और दबिश की कार्रवाई जारी है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई भी प्रचलित है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks