पत्रकार हितों की सुरक्षा को बड़ा कदम, ₹2 लाख बीमा के साथ : संगठन खड़ा हर पत्रकार भाई के साथ

बरेली। पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को लेकर पत्रकार प्रेस परिषद बरेली इकाई ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष पवन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद प्रदेश का तेजी से उभरता हुआ सशक्त संगठन है, जो पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने के साथ उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े पत्रकारों को ₹2 लाख का बीमा कवर भी उपलब्ध कराया गया है, जो पत्रकार सुरक्षा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा के मार्गदर्शन में बरेली जनपद में संगठन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। सक्रिय और योग्य पत्रकारों को उनकी भूमिका के अनुसार सदस्यता और संगठनात्मक दायित्व सौंपे जाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों को उनके पदों की औपचारिक घोषणा के साथ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसी कार्यक्रम में संगठन की आगामी रणनीति और पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
अंत में जिला अध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने सभी पत्रकारों से निष्पक्ष और गरिमामय पत्रकारिता करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks