
बरेली । नगर निगम में मुख्य नगर लेखा परीक्षक संजय दीक्षित पर भ्रष्टाचार और कर्मचारी नेताओं से अभद्रता के गंभीर आरोप लगे हैं। कर्मचारी संगठन ने नगर आयुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि मृतक आश्रित नियुक्तियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान की फाइलें पास करने के लिए 2 प्रतिशत कमीशन मांगा जाता है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी संगठन मृतक आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा।