हरूनगला क्षेत्र में चरस का काला कारोबार बेनकाब, 477 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा

बरेली । नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरूनगला स्थित एफसीआई गोदाम के पास से एक शातिर तस्कर को 477 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40,770 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन सक्सेना, निवासी तिलहर, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलते लोगों को चरस बेचकर अवैध कमाई करता था और पहले भी कई बार इस धंधे में शामिल रह चुका है।
मुखबिर की सूचना पर थाना बारादरी पुलिस ने रात में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks