दोस्ती बनी दुश्मनी! पैसों के विवाद में जानलेवा हमला करने वाला ‘देवू’ कोतवाली पुलिस ने 28 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित आरोपी देवू उर्फ देवराज को घटना के महज 28 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की रात सिविल लाइंस निवासी पवन आर्य पर जंगल बेल्स स्कूल के सामने गली में धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चौपुला चौराहे से आरोपी देवू उर्फ देवराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पवन आर्य उसका पूर्व मित्र था और दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन कहासुनी और मारपीट के दौरान उसके हाथ में पहना धातु का कड़ा पवन के सिर में लग गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस कार्रवाई के डर से वह जनपद छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks