फ्लिपकार्ट कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान , प्रभारी मौके पर

बरेली । इज्जतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संतनगर आलोक नगर में आज रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। पीआरबी 112 के माध्यम से मिली सूचना पर इज्जतनगर प्रभारी निरीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केसर पुत्र प्रवेश कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह विवाहित था तथा एक निजी कंपनी फ्लिपकार्ट में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने मकान की प्रथम मंजिल पर स्थित कमरे में अंदर से गेट बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा कमरे की गहन तलाशी ली जा रही है तथा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks