नियमों के बावजूद गैस नहीं : उपभोक्ता परेशान, एजेंसी कर रही टालमटोल !

बरेली । गैस उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती ही दिख रही है। नियमों के अनुसार 25 दिन बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
आर के इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को साफ तौर पर कह रही है कि अब बुकिंग के 16 दिन बाद ही सिलेंडर मिल पाएगा। यानी नियमों का पालन करने के बाद भी लोगों को लंबा इंतजार झेलना पड़ रहा है।
जहां एक ओर जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह का कहना है कि जनपद में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।
जिला पूर्ति कार्यालय का रवैया जब इस समस्या को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय में संपर्क किया गया, तो वहां मौजूद बाबू ने साफ कह दिया कि वे इस मामले में कोई मदद नहीं कर सकते। उन्होंने यहां तक कहा कि “स्थिति अच्छी नहीं है, गैस एजेंसी वाले खुद परेशान हैं।”
❓अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उपभोक्ता नियमों का पालन कर रहे हैं, तो उन्हें समय पर गैस क्यों नहीं मिल रही?
और अगर कमी नहीं है, तो फिर देरी क्यों?
इस स्थिति में आम उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। न एजेंसी सुनने को तैयार है, न ही संबंधित विभाग मदद कर पा रहा है।
👉 जरूरत है प्रशासन के ठोस हस्तक्षेप की, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और इस तरह की अव्यवस्था पर रोक लग सके।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks