शीशगढ़ में पुलिस मुठभेड़: गौकशी मामले के दो आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार, तीसरा फरार

बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल को वादी ओमकार (45 वर्ष) पुत्र मोतीराम निवासी ग्राम बरगवा, थाना शीशगढ़ में सूचना दी थी कि 2-3 दिन पूर्व किच्छा नदी के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गौवंशीय पशु का वध कर उसके अवशेष फेंक दिए गए हैं। इस सूचना के आधार पर थाना शीशगढ़ में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में आज 18 अप्रैल को प्रातः करीब पांच बजे थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शीशगढ़ मय पुलिस बल के साथ गश्त पर पनवड़िया पुल के पास पहुंचे। तभी तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अब्दुल रहमान (35 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 11 धोराटांडा थाना भोजीपुरा एवं दानिश कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 09 कस्बा धोराटांडा थाना भोजीपुरा गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अब्दुल रहमान के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस एवं 1260 रुपये नगद बरामद हुए। वहीं दानिश कुरैशी के पास से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 1550 रुपये नगद एवं गोकशी से संबंधित उपकरण बरामद किए गए।
मुठभेड़ के दौरान तीसरा आरोपी आरिफ पुत्र नामालूम निवासी किच्छा घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks