पत्रकारों एवं पुलिस विभाग के बीच हुई समन्वय बैठक

बरेली। थाना सुभाषनगर में आज सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार भाइयों के साथ साथ पीएचसी/सीएचसी पर नियुक्त मेडिकल स्टाफ तथा निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों एवं स्टाफ ने सहभागिता की।
गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस, मीडिया एवं चिकित्सा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने समस्त स्टाफ सहित उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में सूचना का त्वरित आदान-प्रदान एवं आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
वहीं, चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मरीजों के उपचार में तत्परता, संवेदनशीलता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई।


गोष्ठी में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किए तथा भविष्य में समन्वय को और मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।
अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया गया कि पुलिस, मीडिया एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त प्रयासों से समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और भी सुदृढ़ होगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks