
थाना । प्रेमनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
प्रेमनगर में शनिवार को वादी ने तहरीर देते हुए बताया कि सरताज आलम पुत्र सगीर अहमद, निवासी कहरान रिठौरा थाना हाफिजगंज, ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 152/2026 धारा 74/351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को मुन्ना तारकश मस्जिद वाली गली के पास से शनिवार सुबह करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त सरताज आलम ने पूछताछ में बताया कि वह कोरियर डिलीवरी का काम करता है और 11 अप्रैल 2026 को डिलीवरी के दौरान बच्ची को घर पर अकेला पाकर उसने यह हरकत कर दी।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार एवं कांस्टेबल सचिन बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।