
बरेली । जनपद के थाना नवाबगंज में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायत सामने आई है। कार्य एवं आचरण से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई।
इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने निरीक्षक जयपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का सिर्फ और सिर्फ कहना है कि अनुशासनहीनता और गलत आचरण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।