फर्जी हॉलमार्क की ज्वैलरी से धोखाधड़ी करने वाला एक अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार

क्यूँ न लिखूँ सच

जिला अपराध संवाददाता सोनू

ग्रेटरनोएडा, गौतम बुद्ध नगर

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा फर्जी हॉलमार्क की ज्वैलरी से धोखाधड़ी करने वाला एक अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से पीली धातु के चार बेंगल फर्जी हॉलमार्क गुदे हुये व 1,32,230/- रूपये नकद व बिना नंबर प्लेट टाटा सेरा कार बरामद।

कार्यवाही का विवरण-
थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा दिनांक 19.01.2026 को अभियुक्त दीपक चौहान पुत्र स्व0 सूरज सिंह निवासी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सैक्टर जीटा-1, ग्रेटर नोएडा व अभियुक्ता सानिया उर्फ सोनिया पुत्री स्व0 रमजानी निवासी मोहल्ला अंसारियान थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर हाल पता बी-2, 601 डिजाइनआर्च सोसाइटी थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को थाना बीटा-2 क्षेत्र के गामा -2 ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त व अभियुक्ता के कब्जे से पीली धातु के चार बेंगल फर्जी हॉलमार्क गुदे हुये व 1,32,230/- रूपये व बिना नंबर प्लेट टाटा सेरा कार बरामद हुयी है।

घटना का विवरण
अभियुक्त दीपक व अभियुक्ता सानिया उर्फ सोनिया उपरोक्त एक अपराधिक मानसिकता के व्यक्ति हैं जिनके द्वारा फर्जी ज्वैलरियों पर फर्जी हॉलमार्क गुदवाकर ज्वैलरी लेने के बहाने ज्वैलर्स की दुकान पर जाकर नकली के बदले असली ज्वैलरी धोखाधडी कर हासिल कर बेचकर अवैध धन अर्जित करते है। अभियुक्त व अभियुक्ता द्वारा करीब 03 माह पूर्व जगत फार्म मार्किट से वादी/ज्वैलर्स की दुकान पर फर्जी हॉलमार्क ज्वैलरी ले जाकर, ज्वैलरी खरीदकर और दूसरी ज्वैलरी खरीदने के बहाने धोखाधड़ी कर असली ज्वैलरी के बदले नकली ज्वैलरी वापस की गयी। जिसके सम्बन्ध मे थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0 537/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. दीपक चौहान पुत्र स्व0 सूरज सिंह निवासी इ-81, पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सैक्टर जीटा-1, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर ।
  2. अभियुक्ता सानिया उर्फ सोनिया पुत्री स्व0 रमजानी निवासी मोहल्ला अंसारियान थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर हाल पता बी-2, 601 डिजाइनआर्च सोसाइटी थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 537/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),3(5) बीएनएस थाना बीटा 2 गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण

  1. पीली धातु के चार बेंगल, फर्जी हॉलमार्क गुदे हुये
  2. 1,32,230/- रूपये नकद
  3. बिना नंबर प्लेट टाटा सेरा कार बरामद

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks