*सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म, सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान*
झाँसीI बबीना कैंट क्षेत्र में इस समय सफाईकर्मी बहुत ही मेहनत के साथ सफाई का कार्य प्रतिदिन की भांति कर रहे है । जहां इस समय हर व्यक्ति अपने घरों में कैद है वहीं सफाई कर्मचारी समाज सेवा के साथ कार्य कर रहे है आज बबीना छावनी अस्पताल में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचारक यशवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे । आज के कार्यक्रम में बबीना कैंट क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया इसके साथ सभी सफाई कर्मचारियों को मास्क, तौलिया व सैनिटाइजर उपहार स्वरूप बांटे गए जिससे सभी सफाई कर्मचारी मास्क पहनकर व सैनिटाइजर का उपयोग समय समय पर करते रहे। कार्यक्रम में उपस्थित
हेमंत परिहार वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता झाँसी, जिला महामंत्री बीजेपी जगत राजपूत, जिला मंत्री बीजेपी हनी साहू, बबीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन लाल साहू, सेक्टर अध्यक्ष अभय जैन, दीपक दुबे,मनीष साहू पत्रकार, राम तनय मौर्य, पूर्व अध्यक्ष सोनू सिकरवार, राजेन्द्र लक्षकार, सागर सेन, राज पेंटर सेठु, कुलदीप रायकवार, ललित साहू, रिंकू साहू, अनुराग शिवहरे, पंकज दीक्षित सफाई निरीक्षक छावनी परिषद बबीना, अमित, धनीराम साहू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।