
आगरा में हेमा मेडिको के मालिक हिमांशु अग्रवाल ने यूपीएसटीएफ के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा व नरेश मोहन दीपक (सहायक आयुक्त औषधि – बस्ती मंडल यूपी) उनकी टीम को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की,कहा दवाई के मामले को।यही ख़त्म कर दो,पुलिस ने हिमांशु को रकम समेत गिरफ्तार कर लिया है।आगरा में नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई में ड्रग असिस्टेंट कमिश्नर नरेश मोहन दीपक और यूपी STF के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टरों और पुलिस की टीम ने दवा बाजार में छापेमारी चल रही हैं,आगरा का दवा बाजार, एशिया का सबसे बड़ा, नकली और नशीली दवाओं की तस्करी का गढ़ माना जाता है।