दिल्ली-गुड़गांव में कुत्तों के काटने को लेकर बढ़ा विवाद

दिल्ली-गुड़गांव। राजधानी क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएँ लगातार सुर्खियों में हैं। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, तो दूसरी ओर कुत्ता प्रेमियों का अटूट कुत्ता-प्रेम दोनों के बीच टकराव की स्थिति बना रहा है।
आज ऐसी ही एक घटना चर्चा का विषय बन गई, जब एक गाय को कुत्ते ने काट लिया। घटना से आक्रोशित गाय-प्रेमी ने कुत्ते को पीटकर बेहोश कर दिया। तभी मौके पर पहुँचे कुत्ता-प्रेमी ने गाय-प्रेमी से बहस शुरू कर दी। इसी बीच, बेहोश पड़ा कुत्ता होश में आया और उसने अपने ही प्रेमी के पैर पर जोरदार काट लिया। हालात ऐसे बने कि किसी तरह कुत्ता-प्रेमी की जान बचाई जा सकी।
कुत्तों के हमलावर व्यवहार के पीछे बड़ा कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों के इस तरह आक्रामक होने की बड़ी वजह मीट की दुकानों से निकलने वाला कचरा है। अक्सर दुकानदार कच्चा मांस और हड्डियाँ खुले में फेंक देते हैं, जिससे कुत्ते कच्चे मांस के आदी हो जाते हैं। इसी प्रवृत्ति के चलते कुत्ते अब लोगों को भी शिकार समझकर अचानक हमला करने लगे हैं।
प्रशासन और समाज के लिए चुनौती
कुत्तों के लगातार बढ़ते हमले और कुत्ता-प्रेमियों के विरोधी रुख ने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और जमीनी हकीकत के बीच संतुलन साधना अब नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के लिए सबसे बड़ी कसौटी साबित हो रही है।