वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र की दुर्दशा के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार अतिशीघ्र आंदोलन होगा :- अखिल संघर्षी

एटा आज दिनांक 16 अगस्त 2025 को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र एटा में एकत्रित हुए जहां सर्वप्रथम प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि एक समय था उक्त वन चेतना केंद्र जनपद एटा ही नहीं अपितु आसपास के जनपदों में बहुत प्रसिद्ध था उक्त वन चेतना केन्द्र को लोग चिड़िया घर के नाम से भी पहिचानते थे जहां ग्रह जनपद सहित पड़ोसी जनपदों के बच्चे भी उक्त वन चेतना केन्द्र को देखने आते थे और बच्चों के परिजन एवं अध्यापक छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के बारे में गहनता से जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके मानव जाति के प्रति व्यवहार के बारे में समझाया करते थे जिससे बच्चों का मानसिक विकास होता था और उक्त केन्द्र एक बहुत सुंदर पर्यटन स्थल शहर के अंदर हुआ करता था जिसे दुर्भाग्य बस शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण गंदे तालाब के रूप में तब्दील कर दिया गया है जबकि एक दशक से अधिक समय से अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता निरंतर सड़क से लेकर कचहरी, तहसील आदि स्थानों सहित राजनेताओं के यहां प्रदर्शन कर चुके हैं कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद भी ढाक के तीन पात बाली कहानी चरितार्थ हुई है हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि तत्काल उक्त वन चेतना केन्द्र के पुराने स्वरूप को लौटाने का कार्य नहीं किया गया तो अखिल भारतीय किसान यूनियन के समस्त क्रांतिकारी पदाधिकारी कार्यकर्ता जनपद से लेकर भारत सरकार तक वृहद आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, रामवीर सिंह यादव, हरबंस सिंह राजपूत, सोहनलाल वर्मा, केहरी सिंह वर्मा, योगेश कुमार लोधी, सत्यपाल जाटव, विवेक कुमार यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks