जिलाधिकारी, एडीएम ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

एटा, 14 अगस्त 2025 (सू0वि0)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपना बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने का सकल्प लें। जनपद में कानून, शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही जिले के चहुंमुखी विकास में जिला प्रशासन को सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अनेक महान पुरूषों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। हम सभी को उन वीर शहीद रणबांकुरो के प्रति श्रृद्वा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगो को अपने जीवन में ढालना है। स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु हम सभी को द्वेष भाव से दूर रहकर आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे के धर्म, मजहब, पंथ, जाति, वर्ग, रूपरंग, भाषा का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय एकता अखण्डता व साम्प्रदायिक सदृभावना को और अधिक मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि एक लम्बे संघर्ष व असंख्य बदिलानों के बाद प्राप्त इस आजादी को अक्षुण्य बनाये रखने का संकल्प लेकर ही हम इस दिवस को सार्थक बना सकते हैं। हम सभी को चाहिए कि जनता की प्रत्येक समस्या, शिकायत को गम्भीरता से सुनें और पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावी ढंग से त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks