25-25 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने आज गुरुवार सुबह मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के इनामी दो कुख्यात बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, दो तमंचे, छह जिंदा कारतूस, 45 हजार रुपए नकद और एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच, थाना प्रेमनगर पुलिस की टीम धर्म कांटा से कुद्देशिया पुल की ओर जा रही थी, तभी एक काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। रोकने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल होने के बाद दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान

  1. सलमान पुत्र जमशेद अहमद (उम्र 26 वर्ष)
    निवासी – लोको कॉलोनी, गली नंबर 15, थाना सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़
  2. इस्लाम कादिर पुत्र आरिफ खान (उम्र 23 वर्ष)
    निवासी – मोहल्ला बानाखाना, थाना प्रेमनगर, बरेली

दोनों के खिलाफ पहले से लूट और अन्य संगीन अपराध दर्ज हैं, और इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इन्हें चंपतराय की चगिया के पास से गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि दोनों हाल ही में थाना प्रेमनगर क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं में शामिल पाए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं।
प्राथमिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य लूट की घटनाओं में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। इनके अन्य साथियों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks