टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया


एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 07.08.25 को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया है।

वादी रुबीना पत्नी नईम निवासी नीजरा गोकुलपुर थाना सिकंदराराऊ हाथरस जिला एटा।
प्रतिवादी नईम पुत्र सम्मी निवासी नाडर थाना निधौली कला जिला एटा।
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में काउंसलर विनीता यादव पुलिस स्टाफ से प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती,महिला हेड कांस्टेबल मिथिलेश ,महिला कांस्टेबल वीनेश,रजनी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks