
एटा– थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को 2750 रुपए व ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में थाना मिरहची पुलिस द्वारा दिनांक 06.08.2025 को समय करीब 23.35 बजे नगला नथा के पास कच्चे रास्ते से जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को 2750 रुपए व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 152/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता–
- जीतू बाल्मिकि पुत्र सुनहरी वाल्मिकि निवासी ग्राम जिन्हेरा थाना मिरहची एटा
- अवधेश पुत्र छोटेलाल निवासी न्याजनगर थाना मिरहची एटा
- विनय शर्मा पुत्र गोविन्द शर्मा निवासी F112 फेस 2 ट्रांस जमुना कालोनी थाना एतमालदौला आगरा
- मोहित पुत्र अशोक निवासी ग्राम जिन्हेरा थाना मिरहची एटा। बरामदगी,
- 2750 रुपये व ताश के पत्ते। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 श्री हरिकान्त
- उ0नि0 बनय सिंह
- है0का0 जयराम सिंह
- हो0गा0 मकेश बाबू
- हो0गा0 प्रेम सिंह