रेड क्रॉस भवन में कांस्य फुट मसाजर सेवा शुरू

महिला फिजियोथेरेपी कक्ष भी बनकर तैयार, शीघ्र होगा शुभारंभ

गिरिडीह: रेड क्रॉस भवन में संचालित फिजियोथेरेपी सेवा के साथ ही यहाँ कांस्य फुट मसाजर सह टॉक्सिन रिमूवर मशीन की सुविधा भी जरूरतमंदों को दी जा रही है। इस मशीन से कफ, बात, पित दोषों की समस्या से हो रहे शारीरिक कष्ट से काफी राहत मिल सकती है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने बताया कि यहां आने वाले पीड़ित मरीजों को जल्द से जल्द राहत दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही यहां महिला फिजियोथेरेपी कक्ष की भी शुरुआत कर दी जाएगी। यहां महिला फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावे ओपीडी सेवा को और दुरुस्त किया जाएगा ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks