विद्यालयों पर सांकेतिक विरोध के बाद शिक्षामित्रों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

विद्यालयों पर सांकेतिक विरोध के बाद शिक्षामित्रों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र उजागर कर लागू करने की मांग
दिवंगत शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की परिजनों को मिले नौकरी – मनोज यादव
जनपद एटा 25 जुलाई
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय आवाहन पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्रो ने जनपद एटा में अपने अपने विद्यालय पर काली पट्टी बांधकर दिवंगत शिक्षा मित्रों को श्रद्धांजलि देते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अतरिक्त श्री संदीप सिंह को सौपा ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि लगभग 25 सालों से प्राथमिक विद्यालय में अनवरत सेवाए दे रहे शिक्षामित्र को महंगाई के हिसाब से मानदेय वृद्धि की जाए । शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापस भेजा जाए ।महिला शिक्षामित्रों को ससुराल या नजदीकी विद्यालय मे भेजा जाए ।शिक्षामित्रों को ईपीएफ सुविधा से जोड़ा जाए और आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाए ।दिवंगत शिक्षामित्रों के परिजनों / आश्रितो को नौकरी दी जाए ।
इस दौरान जिला महामंत्री हरिओम प्रजापति कोषाध्यक्ष सुनील चौहान मीडिया प्रभारी एस के राजपूत जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह किशन शाक्य प्रशांत कुमार विजय तिवारी ईश्वर देव जितेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव सहित तमाम शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित था ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks