जनपद एटा में यूरिया व डीएपी खाद की भारी किल्लत

सहकारी समितियां बनी लापरवाही का केंद्र – कई केंद्र बंद
किसानों को 6-6 घंटे लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही
निजी विक्रेता यूरिया ₹270 के बजाय ₹400 तक बेच रहे, जबरन ‘लगेज’ उत्पाद भी थमा रहे
कासगंज रोड नगला ख्याली, अलीगंज रोड क्रय-विक्रय केंद्र और मंडी कृभको केंद्र खाद न होने से बंद
प्रशासन और कृषि विभाग मूकदर्शक, कार्रवाई नदारद
गर्मी में बेहाल किसान – 1 बोरी खाद के लिए कई दिन से भटक रहे ग्रामीण
सरकारी दावों की खुली पोल – किसानों के हक पर कालाबाजारी का डाका
किसानों ने जिलाधिकारी से की मांग: दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई, खाद आपूर्ति हो बहाल
खाद संकट जल्द दूर न हुआ तो किसान आंदोलन के संकेत
किसान बोले – “खाद नहीं मिली तो फसल बर्बाद, सरकार जिम्मेदार होगी”
क्या खाद माफिया और सरकारी लापरवाही ने मिलकर किसानों को बनाया निशाना?
निगाहें अब जिलाधिकारी की कार्रवाई पर टिकीं
क्या सरकार जगाएगी नींद में सोए सिस्टम को?