मेडिकल असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन

पटियाली। गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पटियाली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में पटियाली क्षेत्र से विभिन्न तरह के 53 दिव्यांग बच्चों ने अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ प्रतिभाग़ कर असेसमेंट कैंप का लाभ उठाया। इस मेडिकल असेसमेंट कैंप में आयोजन में डा० रोहिताश यादव सीनियर कन्सल्टेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन, डा० ग्यास खान सीनियर कन्सल्टेन्ट आई सर्जन,सुशील कुमार पटेल,सुशील कुमार (DFO )शिवेन्द्र सिंह,नेत्र परीक्षण अधिकारी,आकाश यादव( नेत्र परीक्षण अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली उपस्थित रहे।