
सीआरपीएफ के आईजी श्री अंशुमान यादव जी ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को नमन व कंधा देकर घोषणा की शहीद के परिवार को नौकरी,₹डेढ़ करोड़ और आजीवन देखभाल करेगी सीआरपीएफ
पटियाली: सीआरपीएफ के आईजी श्री अंशुमान यादव जी ने जानकारी देते हुए बताया कि असम के मूलनिवासी CRPF जवान श्री प्राणेश्वर कोच झारखंड के बोकारो में एक खुफिया सूचना मिलने पर नक्सलियों के खिलाफ एक अहम मिशन पर गए थे,जहाँ वे शौर्य और पराक्रम के साथ जीवन बलिदान कर मातृभूमि की रक्षा की और नक्सलियों को कड़ा सबक़ सिखाया।इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया, जिसमें एक ज़ोनल कमांडर भी शामिल था।
आईजी श्री अंशुमान यादव जी ने कहा कि CRPF जिस तरह से देश में नक्सल व आतंकवाद के विरोध अभियान चला रही है, उससे यह समस्या बहुत जल्द ख़त्म हो जाएगी।
उन्होंने घोषणा की कि शहीद जवान के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी, राज्य सरकार से ₹50 लाख और केंद्र सरकार से कम से कम ₹1 करोड़ दिया जाएगा।इसके अलावा,CRPF जीवन भर उनके परिवार की देखभाल करेगी।