छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा

एटा,सार्वजनिक ज्ञान ज्योति इण्टर कालिज विष्णु विहार पथौली थाना शाहगंज जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
दिनांक 24.07.25.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड C F O ने सार्वजनिक ज्ञान ज्योति इण्टर कालिज विष्णु विहार पथौली थाना शाहगंज जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा सभी छात्र व छात्राओ को आग की परिभाषा,आवश्यकता, प्रकार व बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा उपस्थित सभी छात्र व छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्र व छात्राओ को उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने उपस्थित छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रबन्धक श्री महेश चन्द शर्मा, प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा, गौरव शर्मा,अनुराधा प्रदीप कुमार आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks