
एटा– कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, रुपयों का गबन करने तथा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
घटना-
दिनांक 01.07.25 को वादिया द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि 1. यतेन्द्र कुमार उर्फ आशू पुत्र राजेश कुमार नि0 जी0आई0सी0 कालेज सकीट रोड थाना कोत0 नगर एटा 2. वीरेन्द्र सिह पुत्र नामालूम नि0 उपरोक्त 3. तीन अज्ञात द्वारा वादिया से 08 लाख रुपये लेकर वापस न करना तथा मांगने पर गाली गलोज तथा जान से मारने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 347/2025 धारा 316(3), 352, 351(3) बीएनएस व 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तारी –
आज दिनांक 19.07.25 को समय करीब 11.30 बजे रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से मुकदमा उपरोक्त में वाछित अभियुक्त यतेन्द्र कुमार उर्फ आशु उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी-ग्राम चिलासनी, थाना-कोतवाली देहात, जिला-एटा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- यतेन्द्र कुमार उर्फ आशु पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी-ग्राम चिलासनी, थाना-कोतवाली देहात, जिला-एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्र0नि0 श्री अमित कुमार तोमर
- उ0नि0 श्री शिवा जादौन
- का0 जितेन्द्र