
फतेहपुर में जंगल से मिला युवक का शव: कुछ दिन पहले दिल्ली से मकान बेचकर गांव लौटा था, हार्ट अटैक की आशंका
फतेहपुर खागा कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकने वाली घटना सामने आई है। खेमकरनपुर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में 30 वर्षीय रामेश्वर पासवान का शव मिला। रामेश्वर कुछ दिन पहले ही दिल्ली में अपना मकान बेचकर गांव लौटे थे।
शुक्रवार सुबह 11 बजे एक राहगीर की नजर शव पर पड़ी। उसने गांव वालों को सूचना दी। खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।
बीमारी से मौत की आशंका
कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अनुसार, शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।