खड़े रेल कोचों को लगातार सेनेटाइज किया जा रहा है,

पूर्व उत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने कोविड _१९ संक्रमण रोकने के लिए देश व्यापी लाक डाउन के दौरान पूरे देश में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए इंजीनियरिंग, सिग्नल , परिचालन, वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के निर्बाध कार्य के चलते रेल मंत्रालय के निर्देश के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में २१ अप्रैल तक ५९ रेक खाद्यान्न लदान कर देश में विभिन्न गंतव्यों तक भेजा गया , जबकि इस मंडल को प्राप्त हुए ६८ रेको में १२ रेक खाद्यान्न, ०१ रेक मक्का,१५ रेक खाद,३२रेक कंटेनर,०४ रेक सीमेंट तथा ०१ रेक, पाम ऑयल प्राप्त किया, इस मंडल के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि जगह_२ खड़े रेल कोचों को लगातार सेनेटाइज किया जा रहा है।

लाइन पार के इलाके में फौगिग, सेनेटाइजेशन की मांग__ कोविड_१९ महामारी के चलते लाक डाउन ,हाट स्पाटो को देखते हुए रेलवे के अहरौली क्रासिंग से सहावर गेट रेलवे क्रासिंग तक लाइन पार एक बड़ी आबादी का क्षेत्र है जहां के जागरुक नागरिकों ने ई ओ नगर पालिका कासगंज और डीपी आर ओ से इस क्षेत्र में ‌सेनेटाइजेशन , समय _२ पर फौगिग कराए जाने की जरूरत व्यक्त की है । यहां के निवासियों का कहना है नगला सैयद, अहरौली, बेरिया नगला, शान्ता पुरी , आर्य नगर , नगला अस्तल , सहावर गेट लाइन पार ,भट्टा नगला के लोगों की रजिस्ट्री नगर पालिका के सर्किल रेट पर हुई है , नगरपालिका वार्ड २१ भी इसी क्षेत्र में स्थित है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks