कन्नौज पुलिस ने मृतका के दोस्त के विरुद्ध किया अभियोग दर्ज

ट्रेनी महिला कॉन्स्टेबल का शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

एटा उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक महिला कांस्टेबल रानू जादौन का शव ज्यों ही घर आया तो कोहराम मच गया। पुलिस की सलामी के उपरांत शव का अन्तिम संस्कार किया गया। वही मृतका के पिता की तहरीर पर कन्नौज पुलिस द्वारा मृतका के स्थानीय दोस्त के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।
विदित हो कि नगर के मोहल्ला हतौड़ा निवासी श्यामवीर सिंह की 23 वर्षीया पुत्री रानू जादौन का 60244 सिपाही पुलिस भर्ती में चयन हो गया था । गत 17 जून से उसका प्रशिक्षण के लिए कन्नौज पुलिस लाइन में चल रहा था। गत शुक्रवार को दोपहर के समय मृतका के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही उसकी बचपन की सहेली शिवानी द्वारा रानू जादौन के बैरक के बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटककर खुदकुशी किये जाने की जानकारी मृतका के पिता श्यामवीर सिंह को दी गयी थी। रानू जादौन की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल कन्नौज के लिए रवाना हो गये।शुक्रवार की देर रात्रि में पोस्टमार्टम के बाद परिजन महिला कांस्टेबल के शव को लेकर घर आये थे। शव देखते ही परिजनों में चीत्कार मच गया था। शनिवार को पुलिस की सलामी के साथ ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता की तहरीर पर मृतका दोस्त के विरुद्ध अभियोग दर्ज मृतका महिला कांस्टेबल रानू जादौन के पिता श्यामवीर सिंह ने बेटी की मौत का आरोप नगर के ही उसके एक दोस्त पर लगाया गया है। आरोप है कि उनकी बेटी रानू को माधवनगर में रहने वाला देवेश उर्फ देबू पुत्र पदम सिंह परेशान करता था। वह बेटी से नौकरी छोड़ने के लिए कहता था। इसके चलते बेटी परेशान रहती थी। मृतका के पिता की तहरीर पर कन्नौज थाना
कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी देवेश उर्फ देबू निवासी माधवनगर के विरूद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। शनिवार को घर आने वाली थी रानू मृतका रानू जादौन नगर के मोहल्ला हथौड़ा की रहने वाली थी। उसके परिवार में एक छोटा भाई लक्की और माता-पिता हैं। रानू दूसरे नंबर की थी। लगभग तीन साल पूर्व रानू बड़ी बहन राधा की शादी हो गयी थी। रानू के पिता श्यामवीर सिंह नगर के इसौली चौराहा पर तेल का स्पेलर चलाते हैं। मृतका शनिवार को जलेसर आने वाली थी। लेकिन प्रशिक्षण के 24 दिन बाद वह नही उसका शव घर आया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks