शकील अहमद खां एडवोकेट बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा एटा के नए जिलाध्यक्ष


कैंप कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
–‐——————————-‐—————- एटा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार एवं समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील नदवी जी की संस्तुति पर सपा जिलाध्यक्ष श्री परवेज जुबैरी ने फीरोजपुर सिलौनी निवासी शकील अहमद खां एडवोकेट को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा एटा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे अब श्री फईमुद्दीन वारसी का स्थान ग्रहण करेंगे।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शकील अहमद खां एडवोकेट का स्वागत समारोह एटा के जिला पंचायत स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ, जहाँ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की आशा जताई।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेता:
श्री परवेज जुबैरी (जिलाध्यक्ष, सपा एटा)
श्री भूपेंद्र प्रजापति (जिला महासचिव)
श्री शराफत हुसैन उर्फ काले (सपा नेता)
श्री मंजीत यादव (जिला पंचायत सदस्य)
श्री विनोद यादव, श्री अनिल सागर, श्री जमशेद आलम
श्री जसवीर सिंह यादव, श्री धीरेन्द्र सिंह जाटव
श्री फईमुद्दीन वारसी, श्री रवींद्र यादव, श्री वीरपाल सिंह लोधी
श्री चेतन शाक्य, श्री राजीव यादव (राजू), श्री राहुल यादव
श्री श्रवण कुमार कश्यप, श्री अवधेश यादव धुआई
श्री प्रदीप यादव चुरैथा, डाॅ. इब्राहीम अली
तथा अन्य कई समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत व समावेशी दिशा मिलेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks