कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट से सम्बन्धित 1350 रु0 बरामद


एटा ! कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तोमर ने बताया कि गत मंगलवार को वादी गोविन्द यादव पुत्र नेम सिंह यादव निवासी साहपुर थाना विछवा जिला मैनपुरी ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी, कि वह दिल्ली से दवा लेकर अपने घर लौट रहा था, समय करीब प्रातः 4.00 बजे शिकोहाबाद रोड पर शानि देव मन्दिर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने वादी की जेव से 2300 रु0 लूट लिए और भाग गए। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं– 333/25 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायणसिंह द्वारा टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया आज गुरुवार को गठित टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों लूट के 1350 रुपयो के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता।

  1. राजा उर्फ टाली पुत्र औसाव निवासी जगन्नाथपुरी थाना कोतवाली नगर एटा
  2. टिंकू पुत्र बबलू निवासी सैमरा मोरचा थाना सिढपुरा जिला कासगंज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks