
ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नवीन तहसील अलीगंज (एटा) में तहसील प्रशासन के तत्वावधान में तहसील प्रभारी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार अम्बरीष सिंह राठौर व योग प्रशिक्षक डाॅ०बृह्म विनोद सारस्वत के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। जिसमें कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी,वायु मुक्तासन, सिंहासन, हास्यासन, बज्रासन आदि करवाते हुए उनके लाभ पर प्रकाश डाला गया ।
योगाभ्यास के दौरान विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रति निधि बाबी गुप्ता,उप जिलाधिकारी डॉ ०विपिन कुमार, तहसील दार राकेश कुमार,नायब तहसीलदार हिमांशु पांडे,जय नरेश सिंह राठौर, भाजपा नेता लोकपाल शाक्य,सूरज सिंह राठौर, गोपाल शर्मा एडवोकेट, राहुल कुमार, राम प्यारे गौड़, राजीव यादव, मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह चौहान , जागेश्वर यादवआदि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, डॉ ०विपिन कुमार, राकेश कुमार,बाबी गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला ।
राष्ट्रीय गान, भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारों से गूंज उठी तहसील अलीगंज।
तब समापन की घोषणा की गई ।