
एटा 20 जून 2025(सू0वि0)। उपायुक्त उद्योग प्रेमकान्त ने बताया है कि प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत चिकोरी उत्पाद में जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र पोर्टल पर भरे गये हैं, उन आवेदकों का साक्षात्कार दिनांक 21 जून, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कासगंज रोड, एटा पर चयन समित द्वारा किया जायेगा। अतः जनपद के ऐसे समस्त आवेदकों को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने अपने आवेदन पत्र ओ०डी०ओ०पी प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत चिकोरी उत्पाद में भरे हैं, वे उक्त दिनांक को आपने प्रपत्र आवेदन पत्र की प्रिन्ट प्रति, आधार कार्ड, मूल निवास आदि प्रपत्र सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।