प्रशिक्षण उपरान्त नियमानुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी

एटा 20 जून 2025 (सू0वि0)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने बताया है कि उ०प्र०माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला कौशल विकास योजनान्तर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण जोकि प्राचार्य, मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र अडिंग जिला मथुरा द्वारा दिया जाता है तथा प्रशिक्षण उपरान्त नियमानुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी । प्रशिक्षण हेतु साक्षर एवम माटीकला के परम्परागत इच्छुक कारीगर अपना आवेदन पत्र आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता सम्बन्धित प्रपत्रों सहित upmatikalaboard.in पोर्टल पर यथाशीघ्र ऑनलाइन अपलोड करने का कष्ट करे। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय एटा / मो0नं0-7906904616 पर सम्पर्क करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks