युवती की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

एटा – थाना सकीट पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से युवती की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से युवती की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाः-* दिनाँक 10-06-2020 को वादी श्री चरण सिंह पुत्र किशोरीलाल निवासी सालेपुर लाधौपुरा थाना सैपऊ, धौलपुर राजस्थान द्वारा थाना सकीट पर इस आशय की सूचना दी गई कि उसके बहनोई वह अन्य दो अभियुक्तों ने मिलकर वादी की बहन की हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना सकीट पर *मु0अ0स0 151/2020 धारा 302, 34 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सकीट को निर्देशित किया गया। थाना सकीट पुलिस द्वारा दिनांक 09.09.2020 को ही मुकदमा उपरोक्त के आरोपी पति व नामजद अभियुक्तगण को समय करीब 18.00 बजे आसेपुर रोड, नहर बावली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-

  1. भूरी पुत्र खूब सिंह निवासी भैंसेना का पुरा सदर धौलपुर, राजस्थान।
  2. हीरालाल पुत्र रामसिंह निवासी गोपालपुर थाना मारहरा एटा।
    3.शेर सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी नगला इंदी थाना सकीट एटा।

बरामदगी

  1. एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस
  2. घटना में प्रयुक्त पत्थर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री अतुल कुमार गौतम
  2. उप निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश सिंह
  3. का0 राजेश कुमार
    4- का० हरिओम कुमार
    5- है०का० चालक रामोतार सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks