
चुनार। गंगा मे स्नान करने गये दो युवक गंगा मे डूबे। सोमवार की शाम वाराणसी से दरगाह घूमने आए चार साथी शाम को लगभग 6.30 बजे नगर के कोल्हूआ घाट गंगा मे स्नान करने लगे तभी दो साथी तेज बहाव के चलते गहरे पानी में चले गए। दो अन्य साथियों द्वारा शोर मचाने पर आस पास के मछली पकड़ने वाले मछुआरों ने दो को बचा लिया लेकिन गहरे पानी मे गये युवकों को बचाने मे असफल रहे। जिवित बचे युवक शाजिद पुत्रशईद निवासी औरंगाबाद सराय थाना सिगरा वाराणसी व दूसरा छोटू पुत्र बाबू निवासी औरंगाबाद सराय थाना सिगरा वाराणसी ने बताया कि दो अन्य साथीयों का नाम शहबाज़ उम्र 19 पुत्र पप्पू व शनि उम्र 28 पुत्र वहिद निवासी औरंगाबाद सराय थाना सिगरा वाराणसी बताया। मौके पर पहुचे भाजपा मण्डल अध्यक्ष मंगरु साहनी व सभासद किसन मोदनवाल ने स्थानीय थाना को सूचित किया। सूचना पर कोतवाल इन्द्र भूषण मौर्य दलबल के साथ मौके पर पहुचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराया साढ़े चार घंटे के कड़ी मशक्कत से गोताखोरों ने एक युवक शहबाज़ को बाहर निकालने मे सफल हो गए रात्रि का समय होने के चलते गहरे पानी मे खोज बीन करना बंद कर दिया। पिता पप्पू के द्वारा दिए गए तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई। मंगलवार को प्रातः 06 बजे से कोतवाल अपने दलबल के साथ गोताखोरों की मदद से दुसरे युवक शनि की खोज बीन शरु की गई शाम को लगभग साढ़े तीन बजे किला घाट के सामने से युवक को गोताखोरों ने पकड़ कर बाहर निकाला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डूबे हुए युवकों के खोजबीन में नाविक कल्लू साहनी व झूरी साहनी आदि गोताखोरों के सहयोग में जुटे रहे।