
एटा– थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के आदेशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा के निकट पर्यवेक्षण में थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअस0– 95/2025 धारा 103(1), 61(2)(A), 238 बीएनएस में वांछित अभियुक्त उदय प्रताप उर्फ भूरे पुत्र बृजनन्दन निवासी खिरना कला थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- उदय प्रताप उर्फ भूरे पुत्र बृजनन्दन निवासी खिरना कला थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- थानाध्यक्ष कपिल कुमार नैन
- है0का0 योगेन्द्र सिंह
- का0 राहुल चौधरी