
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता एक अभियुक्त को 19 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा दिनाँक 10.06.2025 को अभियुक्त अरविन्द पुत्र धनीराम निवासी कुनारी दौलतपुर थाना रिजोर जनपद एटा को 19 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर मुअस0- 102/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- अरविन्द पुत्र धनीराम निवासी कुनारी दौलतपुर थाना रिजोर जनपद एटा
बरामदगी-
- 19 पव्वा अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्र0नि0 जितेन्द्र कुमार गौतम
- उ0नि0 अजय कुमार
- है0का0 भीमसैन