महिला बीट सुदृढ़ीकरण हेतु महिला पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई

एटा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में महिला बीट सुदृढ़ीकरण हेतु महिला पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिला बीट सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिले के विभिन्न थानों से आई महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। एएसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को बीट बुक के सही उपयोग, बीट भ्रमण की प्रक्रिया और महिला बीट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने और समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी के दौरान महिला कर्मियों को बताया गया कि बीट स्तर पर पुलिस की उपस्थिति और सक्रियता से जनता का विश्वास बढ़ता है और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलती है। उन्होंने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़‌छाड़ और अन्य महिला संबंधित अपराधों पर विशेष ध्यान देने की बात कह। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को तकनीकी और प्रशासनिक सहायता के बारे में जानकारी दी और उनके सुझाव भी सुने। गोष्ठी का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और पुलिसिंग के क्षेत्र में महिला बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना था। पुलिस विभाग की यह पहल महिला सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks