
सिढ़पुरा (कासगंज)
ब्लॉक क्षेत्र के पटियाली सिढ़पुरा मार्ग स्थित श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर में पिछले तीन सप्ताह से चल रहे समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। संयोजक तरुण पांडे एवं सह संयोजक गौरव सिंह के निर्देशन में चले समर कैंप में समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद पांडे एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिढ़पुरा रजनीकांत शर्मा, विद्यालय उपप्रबंधक सुधीर भारद्वाज पूर्व कृषि अधिकारी, भृगुनाथ सिंह तथा प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ किया। समर कैंप के सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक तरुण पांडे ने किया जिसमें योग्यता आधारित उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संयुक्त रूस प्रथम स्थान हासिल करने वाले अभय तिवारी एवं दीप्ति, द्वितीय स्थान के प्रशांत और आंशिक तथा तृतीय स्थान के आदित्य एवं गरिमा को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस दौरान इस वर्ष विद्यालय स्तर पर यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में 86.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुहानी, 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्र उत्कर्ष गुप्ता एवं 80.60 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्रा रजनी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही हाईस्कूल परीक्षा में 81.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रियांश,79.83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र साहिल एवं 79.16 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र अंकित को भी पुरस्कृत किया गया। अतिथियों द्वारा सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष एड. आलोक तिवारी, प्रबंधक एड.आशुतोष भारद्वाज, मनमोहन गुप्ता, कमलापति त्रिपाठी, मोनू सिंह, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।