
एटा 02 जून 2025(सू0वि0)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज दिनांक 02 जून 2025 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में वीरांगना अवन्तीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में यलो-लाइन कैम्पेन द्वारा मेडीकल कालेज को प्रधानाचार्य डा० रजनी पटेल द्वारा तम्बाकू मुक्त घोषित किया गया। साथ ही मेडीकल कालेज के 110 विद्यार्थियों ने शपथ कार्यक्रम के द्वारा यह शपथ ली कि हम अपने परिजनो परिचितों एवं मित्रों को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेगें इसके अलावा अपने पर्यावरण को भी तम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने में योगदान देगें।