
जन्म त्रिशताब्दी वर्ष अभियान के तहत भाजपा का जिला पंचायत सम्मेलन संपंन
कासगंज। रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत भाजपा का जिला पंचायत सम्मेलन हुआ। इस दौरान अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्हें धर्म न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया।
सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप क़ी अध्यक्षता में शहर के शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय में हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री जिला प्रभारी चौधरी लक्ष्मी नारायण रहे। पंचायत सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि आज का भव्य काशी विश्वनाथ धाम उसी मंदिर का स्वरूप है, जिसे अहिल्याबाई ने अपने संसाधनों से बनवाया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित होना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, अनिल पुंढीर, चेयरमेन मीना माहेश्वरी, पूर्व चेयरमेन राजेंद्र बोहरे, कुमकुम वार्ष्णेय, सीमा शाक्य, डा. सांत्वना पाराशर, विजय लक्ष्मी कश्यप, डीएस पाल, मयंक वैश्य मंचासीन रहे। सम्मेलन का संचालन संजय सोलंकी ने किया। अभियान क़े सह संयोजक गौरव पाल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान शिव कुमार भारद्वाज, कौशल साहू, रामनिवास राजपूत, नरेंद्र परमार, रामगोविंद महेरे, जय सिंह वर्मा, कृष्णकांत वशिष्ठ, डा. खूब सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, दिनकर राव चतुर्वेदी, उत्तम चंद्र पाथरे, आदित्य काकोरिया, किरण सोलंकी, स्नेहलता शर्मा, रंजीत प्रधान, हिमांशु उपाध्याप, अजय शर्मा, श्यामू यादव, हरि सिंह बघेल, पवन यादव, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।