फतेहपुर में विधवा मुस्लिम महिला पर जानलेवा हमला, परिवार पर गंभीर आरोप

फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में एक विधवा मुस्लिम महिला पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़िता अंजुम ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अंजुम के अनुसार, उनके पति मंजूर अहमद के निधन के बाद उनके पट्टीदारों की नीयत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि 12 मई 2025 को उनके पट्टीदार कसारे अपने बेटे और साथियों के साथ उनके घर पर चढ़ आए और माँ-बहन की भद्दी गालियाँ देने लगे। आरोप है कि उन्होंने अंजुम को घर से बाहर खींचने की भी कोशिश की।
पीड़िता अंजुम एक पुराने घर में रहती हैं और यहीं रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि न्याय के लिए उन्होंने स्थानीय थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन दबंग व्यक्तियों के आगे उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हुए न्याय की मांग की है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के फतेहपुर जिलाध्यक्ष अकरम वारसी ने बताया कि उनकी टीम की जांच में पीड़िता विधवा महिला सही पाई गई है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर विधवा महिला को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks