सीबीएसई 12th क्लास रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास, देश प्रदेश की अन्य बड़ी खबरे

सीबीएसई 12th क्लास रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास, कुछ देर में आएगा 10th का रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम चेक किया जा सकता है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो के लड़कों से 5.95% ज्यादा है

✒️ पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन : “ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिला दिया”
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और भारत की सैन्य सफलता की जानकारी साझा की। “हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य पूरे किए। भारत के ड्रोन और मिसाइल हमले पाकिस्तान की कल्पना से परे थे।” “पाकिस्तान की घबराहट साफ थी, वह दुनिया भर में मदद की गुहार लगाने लगा और अंत में युद्धविराम की मांग की।” मोदी ने बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकानों को “आतंक की यूनिवर्सिटी” बताया — 9/11, लंदन बम धमाके और भारत में हुए कई हमलों के तार इन्हीं ठिकानों से जुड़े थे। साथ ही, भारत ने पाक सेना के आतंकी अंतिम संस्कार में शामिल होने के वीडियो और फोटो सबूत भी साझा किए। “पाक ने हमारी सीमा पर हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन हमने उनके सीने पर वार किया। भारत आतंक को जड़ से मिटा कर रहेगा।”

✒️ पीएम मोदी के संबोधन पर भाजपा ने दिखाई एकजुटता, कहा : आतंकवाद पर दो टूक नीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद भाजपा ने एक सुर में उनके नेतृत्व और भारत की स्पष्ट आतंकवाद नीति की सराहना की। गृह मंत्री अमित शाह बोले: “ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिला दिया।” “हमारी सेनाओं ने आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारत की जीरो टोलरेंस नीति को मजबूत किया।” “भारत का कोई दुश्मन अब सजा से नहीं बचेगा।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : “पाकिस्तान से बातचीत अब सिर्फ आतंकवाद और पीओजेके पर होगी।” “प्रधानमंत्री का भाषण सैन्य और कूटनीतिक ताकत का प्रतीक है।” विदेश मंत्री एस. जयशंकर : “शक्ति के माध्यम से शांति… एक्शन के ज़रिए ताकत – ऑपरेशन सिंदूर एक वादा पूरा हुआ।” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण : “आतंकवाद और बातचीत, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।” भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा : “भारत ने बुद्ध का संदेश दिया, लेकिन शांति का मार्ग शक्ति से होकर गुजरता है।”

✒️ अलीगढ़: NH-34 पर सवारियों से भरा टेंपो पुलिया में घुसा, महिला, पुरुष व बच्चों समेत 9 घायल
अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गोपी NH-34 पर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि बड़ा हादसा हो गया। करीब 2:00 बजे सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पुलिया में जा घुसा। हादसे में टेंपो में सवार महिला, पुरुष और बच्चों समेत कुल 9 लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह ले गई, जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दो गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।घायल बबलू पुत्र गुड्डू ने बताया कि वे परिवार सहित बदायूं में शादी समारोह में शामिल होकर अपने निजी टेंपो से गुड़गांव लौट रहे थे। रास्ते में गोपी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया में जा घुसा, जिससे सभी लोग घायल हो गए।अस्पताल में मौजूद डॉक्टर गजेश प्रजापति ने जानकारी दी कि पुलिस द्वारा लाए गए घायलों को एंबुलेंस से लाया गया। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

✒️ सीएम योगी का काशी दौरा : सुरक्षा, विकास और न्याय के लिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात की। उन्होंने अधिकारियों को अर्बन नक्सल और उनके संगठनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि वाराणसी जोन के सीमावर्ती जिलों में पशु तस्करी और खनन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गो-तस्करों पर नजर रखी जाए। इसके अलावा, उन्होंने विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्ता से पूरा करने की हिदायत दी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को जनसुनवाई की प्रक्रिया तेज करने की दिशा में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के लिए भटकना न पड़े और इस संबंध में हर समस्या का निस्तारण निर्धारित समय में हो।

✒️ छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट
इगलास। कस्बा स्थित श्रीमती लक्ष्मी देवी आईटीआई में सोमवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिजिटल शिक्षा के महत्व और टैबलेट के उपयोग की जानकारी भी दी गई। प्रबंधक प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से टैबलेट वितरण किया गया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इन टैबलेट्स का प्रयोग पढ़ाई और कौशल विकास के लिए करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण सारस्वत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

✒️ पीएम मोदी की आपत्तिजनक AI वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड के त्यूणी में युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक एआई वीडियो पोस्ट करने पर विवाद गहरा गया। भाजपा और रुद्रसेना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना दिया और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मैंद्रथ निवासी सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपनी फेसबुक आईडी से पांच AI वीडियो पोस्ट की थीं, जिनमें से एक आपत्तिजनक थी। युवक ने बताया कि वीडियो गलती से पोस्ट हुई। रुद्रसेना फाउंडेशन ने इसे राजद्रोह करार दिया और हल्की धाराओं में कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस ने आईटी एक्ट व राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

✒️ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक में हड़कंप, जनरल मुनीर के घायल सैनिकों का हुआ वीडियो वायरल
भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई जवाबी सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान को बुरी तरह झकझोर दिया है। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर घायल सैनिकों से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां के वीडियो में सैनिक बुरी तरह घायल नजर आए — किसी का हाथ टूटा तो कोई बुरी तरह जख्मी था। सोमवार को जनरल मुनीर ने शेखी बघारते हुए कहा कि उनकी सेनाएं “दृढ़ संकल्पित” हैं और कोई भी योजना उनके हौसले नहीं तोड़ सकती। यह बयान उन्होंने रावलपिंडी के संयुक्त सैन्य अस्पताल में दिया। पाक सेना ने भी स्वीकारा कि भारत के हमले के जवाब में उन्होंने 10 मई को ‘ऑपरेशन बुनयानुम मर्सूस’ चलाया, जिसे ‘मरका-ए-हक’ (सत्य की लड़ाई) का हिस्सा बताया गया। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने भी सेना के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। भारत की कार्रवाई ने न केवल 26 लोगों की मौत वाले पहलगाम हमले का बदला लिया, बल्कि पाक को उसकी सीमा भी याद दिला दी।

✒️ दिल्ली विधानसभा सत्र स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द
दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर बताया कि 13-14 मई को होने वाला बजट सत्र का दूसरा भाग स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। इस स्थगन से दिल्ली स्कूल एजूकेशन एक्ट-2025 समेत कई विकास कार्यों की प्रक्रिया में देरी होगी। एक्ट को कैबिनेट ने 29 अप्रैल को मंजूरी दी थी। इसके अलावा सत्र में आतंकी हमले की निंदा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारतीय सेना को धन्यवाद जैसे प्रस्ताव भी पेश होने थे। विधानसभा सचिवालय ने बताया कि यह निर्णय “अपरिहार्य कारणों” के चलते लिया गया है।

✒️ अलीगढ़: बन्नादेवी थाना क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, किन्नरों से भी की अभद्रता
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मालगोदाम पर नशेड़ियों के दो गुटों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बेल्ट और लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।घटना के दौरान वहां मौजूद किन्नर बीच बचाव करने पहुंचे तो नशेड़ियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इससे नाराज किन्नरों ने अर्धनग्न होकर बीच सड़क पर जोरदार हंगामा किया।मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख नशेड़ी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक नशेड़ी को पकड़ कर थाने ले गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर आए दिन नशेड़ियों का हंगामा आम बात हो गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

✒️ दो दिन बाद झुलसाएगी गर्मी, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा
इस सप्ताह अलीगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दो दिन बाद अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और 15 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। विभाग ने लू के खतरे से भी अलर्ट किया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अतीक अहमद ने गर्मी बढ़ने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मई के महीने में सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर बढ़ता है, जिसके कारण तेज धूप निकलती है। यही वजह है कि तापमान में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त, मई में पश्चिमी विक्षोभ कम आते हैं, जिससे बारिश की संभावना भी कम हो जाती है। बारिश की कमी के कारण वातावरण शुष्क रहता है और तापमान में और अधिक वृद्धि होती है। प्रोफेसर अहमद ने यह भी आशंका जताई है कि 14 मई से अलीगढ़ में लू जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए, उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे मई के मध्य से बढ़ने वाली इस भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें और आवश्यक सावधानी बरतें।

✒️ आईपीएल : 17 से फिर शुरू, 3 जून को होगा फाइनल
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे मैचों की शुरुआत 17 मई से होगी। फाइनल मुकाबला अब तीन जून को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार की रात यह एलान किया। लीग में अभी 17 मुकाबले शेष हैं। ये छह शहरों बंगलूरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में संशोधित कार्यक्रम के आधार पर खेले जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के तहत, पहला मुकाबला 17 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच बंगलूरू में खेला जाएगा। दो रविवार को डबल हेडर मुकाबले भी होंगे। प्लेऑफ के आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इनकी तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड ने कहा, सरकार, सुरक्षा एजेंसियों व हितधारकों से सलाह के बाद स्थगित मैचों को शुरू करने का फैसला किया गया है। क्वालिफायर-1 29 मई को, एलिमिनेटर 30 मई को, क्वालिफायर 2 एक जून को और फाइनल तीन जून को होगा। गौरतलब है कि पूर्व के कार्यक्रम के मुताबिक फाइनल 25 मई को खेला जाना था।

✒️ एसएसपी की कार को टक्कर मारकर भागी रोडवेज बस सीज
रोरावर क्षेत्र में सोमवार दोपहर खैर रोड पर नादा पुल के पास हाथरस डिपो की एक बस एसएसपी की कार में टक्कर मारकर निकल गई। रोवावर पुलिस ने बस की सीज कर चालक का शांतिभंग में पाबंद कर दिया। दोपहर में एसएसपी पत्नी के साथ कार से खेरेश्वर मंदिर पूजा करने जा रहे थे। खैर बाईपास पर तेजी से निकली हाथरस डिपो की बस उनकी कार को खरोंच मारती हुई निकली। पुलिस स्टाफ के इशारा करने पर चालक ने बस को रोका भी नहीं। वह सीधे सारसौल बस स्टैंड पर पहुंच गया। सूचना पर रोरावर पुलिस बस को चालक थाने ले आई। एसएचओ रोरावर शिवकुमार गुप्ता के अनुसार वाहनों की भीड़ के बीच अनियंत्रित गति से गाड़ी चला रहा था।

✒️ वार्ष्णेय महाविद्यालय की पुनः परीक्षा का गलत परिणाम घोषित
वार्ष्णेय महाविद्यालय में पुनः परीक्षा सत्र 2024-25 का परीक्षाफल घोषित होने के बजाय, गत वर्ष 2023-24 का परीक्षाफल बिना ओएमआर शीट की जांच किए ही घोषित कर दिया गया। इस अनियमितता के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने अपर जिलाधिकारी नगर से उनके आवास पर मिलकर पुनः मूल्यांकन कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।
सपा छात्र सभा के छात्र नेता मो. मोहसिन मेवाती ने बताया कि आगरा विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में बीए एलएलबी और एलएलबी का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें व्यापक स्तर पर गलत मूल्यांकन किया गया है। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एडवोकेट इमरान पठान ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट ने छात्रों को आश्वासन दिया है। मौके पर छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव नितिन बघेल, समाजवादी अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष साजिद अली, अर्जुन शर्मा, हर्ष कुमार, कविता बहुल, विकास कुमार, अब्दुल वाजिद, अनिल कुमार आदि थे।

✒️ एपीएल क्रिकेट लीग 20 से
वार्ष्णेय पहल संगठन की ओर से अक्रूर जी प्रीमियर लीग 20 मई से शुरू हो रही है। यह लीग स्व. केशव प्रकाश वार्ष्णेय (कोनार्क पाइप्स) और संगठन के पूर्व सदस्य स्व शशांक वार्ष्णेय की स्मृति में हो रही है। संगठन के प्रभारी विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि स्टेडियम में लीग के मैच खेले जाएंगे। संगठन अध्यक्ष अतुल राजाजी, संगठन महामंत्री गौरव काका और संगठन कोषाध्यक्ष गौरव सीमेंट ने बताया कि वार्ष्णेय टाइगर्स, वार्ष्णेय लायंस, वार्ष्णेय पैंथर्स, वाष्र्णेय बाहुबली, वार्ष्णेय महाराजा, वार्ष्णेय चैलेंजर्स, वार्ष्णेय रॉयल्स, वार्ष्णेय सुपरकिंग्स, वार्ष्णेय कैपिटल, वार्ष्णेय राइडर्स टीमें खेलेंगी। कार्यक्रम संयोजक सुमित एडमिन, तरुण वाष्र्णेय और रूपम वाष्र्णेय ने कहा कि लीग में कुल 18 मैच होंगे। 10 जून को महामुकाबला होगा। इस अवसर पर चेयरमैन अमित गुप्ता कोनार्क, अमित गुप्ता, यतेंद्र वार्ष्णेय बिट्टू, अमित बालाजी, शोहित वार्ष्णेय, राजीव धर्मकांटा, अर्जुन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

✒️ सीबीएसई से मान्यता लेने में राज्य की एनओसी जरूरी नहीं
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कर विद्यालय संचालित करने वालों को बड़ी राहत दी गई है। विद्यालय की मान्यता के लिए सत्र 2026-27 से राज्य की ओर से एनओसी प्रस्तुत करना आवेदन के समय अनिवार्य नहीं होगा। संबद्धता देने के लिए आनलाइन आवेदन के समय राज्य की एनओसी नहीं होने पर सीबीएसई राज्य सरकार को लिखकर टिप्पणी मांगेगा। 45 दिन में जवाब नहीं दिए जाने पर मान लिया जाएगा कि राज्य के शिक्षा विभाग को सीबीएसई के साथ विद्यालय की संबद्धता देने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद संबद्धता प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी। सीबीएसई से मान्यता पाने के लिए अभी राज्य सरकार की एनओसी अनिवार्य थी। अब सत्र 2026-27 से एनओसी के साथ या उसके बिना भी विभिन्न श्रेणियों के तहत संबद्धता के लिए सरस पोर्टल पर आवेदन किए जाने की अनुमति होगी। यदि स्कूल बिना राज्य की एनओसी के संबद्धता के लिए आवेदन करता है तो बोर्ड के साथ संबद्धता के लिए स्कूल के आवेदन पर सीबीएसई संबंधित राज्य को लिखेगा। पूछेगा कि स्कूल के आवेदन पर यदि कोई आपत्ति है तो 30 दिन के भीतर अवगत कराएं। टिप्पणी नहीं प्राप्त होने पर संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग को फिर एक पत्र भेजकर 15 दिन में आपत्ति/टिप्पणी मांगी जाएगी। आपत्ति नहीं मिलने पर मान लिया जाएगा कि संबद्धता दिए जाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

✒️ पांच दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे संघ प्रमुख भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम ओडिशा पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच वह भुवनेश्वर भुवनेश्वर के के बीजू पटनायक हवाईअड्डे पर पहुंचे। यात्रा के दौरान भागवत संगठनात्मक बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। आरएसएस के एक नेता ने बताया कि भागवत कटक के गतिरौटपटना में संघ शिक्षा शिविर में रहेंगे।

✒️ बीएड : परीक्षा कक्ष में आधा घंटे पहले ही मिलेगा प्रवेश
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी एक जून को कक्ष में आधा घंटे पहले जा सकेंगे। विशेष परिस्थिति में 10 मिनट देरी से आने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद किसी को भी परीक्षा कक्ष में जाने की इजाजत नहीं होगी। यह जानकारी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रदेश कॉर्डीनेटर प्रो. एसपी सिंह ने दी।

✒️ करदाताओं के लिए आयकर विभाग का सभी आईटीआर फॉर्म हुआ जारी
आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए सभी सात आयकर रिटर्न फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। छोटे व मध्यम करदाताओं की ओर से दाखिल किए जाने वाले आईटीआर फॉर्म 1 और 4 को 29 अप्रैल को जारी किया गया था। ट्रस्टों और धर्मार्थ संस्थानों की ओर से दाखिल किए जाने वाले आईटीआर-7 को 11 मई को अधिसूचित किया गया था। इस बार कुछ फॉर्म में बदलाव किए गए हैं। आईटीआर-1 और 4 में शेयरों की कमाई से पूंजीगत लाभ की जानकारी देना है। वेतनभोगी व्यक्ति व अनुमानित कराधान योजना के तहत आने वाले वे लोग, जिनका एक वित्त वर्ष में 1.25 लाख तक का दीर्घावधि पूंजीगत लाभ है, फॉर्म 1 व 4 दाखिल कर सकेंगे। पहले ये आईटीआर-2 दाखिल करते थे। व्यक्तिगत व जिनके खातों का ऑडिट नहीं होना है उनको 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना होगा।

✒️ खेल अधिकारी पर गंभीर आरोप डीएम से शिकायत
जिला ओलंपिक संघ के सचिव मजहरुल कमर ने जिला खेल अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी शिकायत जिलाधिकारी, खेल निदेशालय और प्रमुख सचिव खेल विभाग से की है।
उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि शासन ने वर्ष 2020 में खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति नियमावली लागू गई। पांच साल बाद भी तहसील स्तर पर समितियां नहीं बनी हैं। हर साल खेल प्रोत्साहन समिति की कम से कम तीन बैठकें होनी चाहिए, लेकिन 2020 से 2025 के बीच फरवरी में एक बैठक, अगस्त माह में चार बैठक की गईं। मजहरुल कमर ने इसे नियमावली का उल्लंघन बताया है। उन्होंने बताया कि अभी वार्षिक खेल कैलेंडर भी तैयार नहीं किया गया है। फिटनेस सेंटर, जिम और स्विमिंग पूल जैसे संसाधनों से आय अर्जन की प्रक्रिया भी प्रारंभ नहीं की गई, जिससे विभाग को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसके पालन में लापरवाही बरती जा रही है। खेल संगठनों में राजनीतिक हस्तक्षेप को बढ़ावा देने निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने के भी आरोप लगाए हैं।

✒️ टेंपो हटाने को लेकर पड़ोसी ने साथियों संग युवक को पीटा
मार्ग से टेंपो हटाने को लेकर पड़ोसी ने विवाद कर दिया। एक युवक प उसके आफिस में जाकर पिटाई कर दी। आरोपितों के पास अवैध असलहा होने का भी आरोप है। पीड़ित ने चार दिन बाद आरोपित समेत एक दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गुलर रोड गली नंबर एक निवासी सुमित विद्यार्थी ने बताया कि वह सात मई की सुबह उप्पल प्रेस वाली गली में अपने आफिस जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी का टेंपो खड़ा था। आने जाने का रास्ता रुक रहा था। पड़ोसी से टेंपो हटाने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। टेंपो हटाते हुए धमकी दी। करीब एक घंटे बाद आरोपित अपने कई हथियारबंद साथियों के साथ आया और आफिस के अंदर घुस कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से सिर पर वार किया। तमंचे की बट से दाएं हाथ की हड्डी टूट गई। गिरने पर भी खूब पीटा। गले से सोने की चेन, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकाल कर ले गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जवाहरलाल गुप्ता, निर्मल गुप्ता और मेरी पत्नी रानी वाष्र्णेय व अन्य पहुंच गए। आरोपित तमंचा लहरात हुआ भाग गया। पुलिस को डायल 112 सूचित किया। उसे जिला अस्पताल ले गए। पीड़ित ने रविवार को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।

✒️ बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली
इगलास : कस्बा में गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अनुयाई शामिल हुए, जो हाथों में ध्वज और बुद्ध के चित्र लिए ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ तथा ‘बुद्ध की धरती युद्ध नहीं करती’ जैसे उद्घोष करते हुए चल रहे थे। नगर में शांति, अहिंसा और समरसता का संदेश गूंजता रहा। शोभायात्रा गौंडा रोड से होते हुए अलीगढ़ रोड, हाथरस रोड, मुख्य चौराहा, मथुरा रोड, शंकरानंदपुरी न्यू हास्पीटल रोड से होते हुए आंबेडकर पार्क पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का दर्शन नगर कालोनी में आंबेडकर पार्क पर श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल सभी अनुयायियों को शरबत और हलुआ प्रसाद वितरित किया। दोपहर गौंडा मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। आयोजन के दौरान स्थानीय पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रहा। वहीं गांव फतेहपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध की स्तुति कर मानव कल्याण की कामना की और प्रसाद के रूप में खीर वितरण की। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि गौतम बुद्ध ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया था। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, अश्वनी कुमार, शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, दिनेश कुमार, ब्रजेश गौतम, लकी सिंह, आकाश, बचन, आशीष, विपिन, कैलाश, आदि थे।

✒️ कोर्ट ने युवक हुआ बरी
इगलास। गौंडा थाना क्षेत्र के गांव कासका निवासी विनेश कुमार को 12 साल पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से राहत मिली है। न्यायिक मजिस्ट्रेट गंधर्व पटेल ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को बरी कर दिया। 16 फरवरी 2013 को पुलिस ने सूचना के आधार पर बसौली पुलिया से विनेश कुमार को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण न्यायालय ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अभियुक्त की ओर से पैरवी अधिवक्ता चौधरी अजयवीर सिंह ने की।

✒️ अपहरण का आरोपी गिरफ्तार करके भेजा जेल
इगलास। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक 25 अक्टूबर 2024 को किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया था। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि मुकदमा पीड़िता की मां द्वारा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। 11 नवंबर को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया। बयान के आधार पर बरेली के थाना विसारत के गांव भीकमपुर के चंदन पुत्र सुरेंद्र उर्फ कल्लू का नाम सामने आया था। किशोरी ने अपने बयान में बताया कि युवक उसे बहलाकर बरेली ले गया। बस में उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के पास से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कहीं जाने की फिराक में खड़ा था। पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है किशोरी की युवक से पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।

✒️ अलीगढ़ को जल्द मिलेगा नया अंतरराज्यीय बस अड्डा, पनैठी में बनेगा सेटेलाइट स्टैंड
अलीगढ़- कानपुर हाईवे पर स्थित पनैठी में शहरवासियों को जल्द ही नया अंतरराज्यीय बस अड्डा मिल सकता है। जिला प्रशासन ने अलीगढ़ एयरपोर्ट के पास चार एकड़ जमीन रोडवेज को उपलब्ध करा दी है। यह बस अड्डा सेटेलाइट बस स्टैंड मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिससे बसें अब शहर में प्रवेश किए बिना सीधे हाईवे से संचालित होंगी। इससे जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं जैसे प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया आदि मिलेंगी। रोडवेज विभाग जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजेगा। फिलहाल अलीगढ़ में गांधीपार्क, मसूदाबाद व सारसौल से बसों का संचालन हो रहा है।

✒️ आज एएमयू के 80 डॉक्टर हड़ताल पर,रखी पदोन्नति की मांग
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और तिब्बिया कॉलेज के करीब 80 डॉक्टर 13 मई को डीएसीपी के तहत पदोन्नति की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पिछले 10 वर्षों से पदोन्नति नहीं मिली, जबकि अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे जामिया, दिल्ली यूनिवर्सिटी और बीएचयू में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हड़ताल सुबह 11 बजे जेएन मेडिकल कॉलेज के डीन ऑफिस के बाहर शुरू होगी, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। मांगें न माने जाने पर डॉक्टरों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

✒️ गंगीरी के भदरोई गांव में अधिवक्ता की मौत के बाद बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
गंगीरी क्षेत्र के भदरोई गांव में 11 मई को युवा अधिवक्ता करन सागर की करंट लगने से हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने 12 मई को बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांव में जर्जर नंगे तारों की जगह बंच केबिल लगाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली लाइन घरों के बहुत पास से गुजर रही है और कई बार करंट की घटनाएं हो चुकी हैं। अधिवक्ता की मौत से पहले कई मवेशी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह बघेल ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना और आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पातीराम, ओमकार सिंह, अमर सिंह, रोहित कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार, सोमेंद्र कुमार, रिंकू सिंह, योगेंद्र सिंह और हरेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

✒️ किशोर लापता, मुकदमा दर्ज
इगलास। गांव दौलताबाद निवासी रामबाबू सिंह पुत्र धीरी सिंह का 14 वर्षीय बेटा अभिषेक रविवार को गांव के ही बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजन की चिंता बढ़ गई। स्वजन ने बताया कि अभिषेक के साथियों और आस-पड़ोस में पूछताछ की गई। साथ ही रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क कर उसकी तलाश की गई। युवक का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। किशोर ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुरसान रोड स्थित एक विद्यालय में ग्यारहवीं का छात्र है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन ने पुलिस से संपर्क किया। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

✒️ एटा फोनपे के जरिए यूपीआई लेन-देन में हुई परेशानी
देश भर में फोनपे के जरिए डिजिटल भुगतान करने में लोगों को सोमवार शाम अचानक से परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें की कि देश भर में यूपीआई पेमेंट से जुड़ा सर्वर डाउन हो गया है। इस बीच एनपीसीआई ने स्पष्ट किया कि सिर्फ फोनपे का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भुगतान करने में परेशानी हो रही है।उधर, फोनपे के सह-संस्थापक राहुल चारी ने जानकारी दी कि बीते हफ्ते हमने साइबर सुरक्षा की दृष्टि से कुछ उपायों को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कुछ अभ्यास शुरू किया। सोमवार शाम को 100 फीसदी लेनदेन नए डेटा सेंटर से हो रहा था लेकिन व्यस्त समय में अधिक दबाव के कारण लेन-देन प्रभावित होने लगा। हमने कुछ समय के बाद इसे संतुलित कर लिया। उसके बाद लेनदेन सामान्य हो गया है।

अलीगढ़ मंडल मानवधिकार मीडिया
अलीगढ़ की ताजा ख़बरें निशुल्क पढ़ने के लिए हमारे mo9627867061 को सेव करके व्हाट्सप्प पर हेलो लिख कर भेजें एवं सूचना प्रकाशित कराने हेतु हमारे व्हाट्सप्प नं+91 82794 64504 पर भेजें

? क्वारसी बाईपास रोड ग्रीन अपार्टमेंट अलीगढ़

मानवाधिकार मीडिया ब्रेकिंग
दिनांक-13-05-2025, दिन : मंगलवार

?? मानवधिकार मीडिया की खबरों के साथ उत्तर प्रदेश

✒️ सीबीएसई 12th क्लास रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास, कुछ देर में आएगा 10th का रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम चेक किया जा सकता है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो के लड़कों से 5.95% ज्यादा है

✒️ पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन : “ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिला दिया”
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और भारत की सैन्य सफलता की जानकारी साझा की। “हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य पूरे किए। भारत के ड्रोन और मिसाइल हमले पाकिस्तान की कल्पना से परे थे।” “पाकिस्तान की घबराहट साफ थी, वह दुनिया भर में मदद की गुहार लगाने लगा और अंत में युद्धविराम की मांग की।” मोदी ने बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकानों को “आतंक की यूनिवर्सिटी” बताया — 9/11, लंदन बम धमाके और भारत में हुए कई हमलों के तार इन्हीं ठिकानों से जुड़े थे। साथ ही, भारत ने पाक सेना के आतंकी अंतिम संस्कार में शामिल होने के वीडियो और फोटो सबूत भी साझा किए। “पाक ने हमारी सीमा पर हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन हमने उनके सीने पर वार किया। भारत आतंक को जड़ से मिटा कर रहेगा।”

✒️ पीएम मोदी के संबोधन पर भाजपा ने दिखाई एकजुटता, कहा : आतंकवाद पर दो टूक नीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद भाजपा ने एक सुर में उनके नेतृत्व और भारत की स्पष्ट आतंकवाद नीति की सराहना की। गृह मंत्री अमित शाह बोले: “ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिला दिया।” “हमारी सेनाओं ने आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारत की जीरो टोलरेंस नीति को मजबूत किया।” “भारत का कोई दुश्मन अब सजा से नहीं बचेगा।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : “पाकिस्तान से बातचीत अब सिर्फ आतंकवाद और पीओजेके पर होगी।” “प्रधानमंत्री का भाषण सैन्य और कूटनीतिक ताकत का प्रतीक है।” विदेश मंत्री एस. जयशंकर : “शक्ति के माध्यम से शांति… एक्शन के ज़रिए ताकत – ऑपरेशन सिंदूर एक वादा पूरा हुआ।” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण : “आतंकवाद और बातचीत, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।” भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा : “भारत ने बुद्ध का संदेश दिया, लेकिन शांति का मार्ग शक्ति से होकर गुजरता है।”

✒️ अलीगढ़: NH-34 पर सवारियों से भरा टेंपो पुलिया में घुसा, महिला, पुरुष व बच्चों समेत 9 घायल
अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गोपी NH-34 पर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि बड़ा हादसा हो गया। करीब 2:00 बजे सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पुलिया में जा घुसा। हादसे में टेंपो में सवार महिला, पुरुष और बच्चों समेत कुल 9 लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह ले गई, जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दो गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।घायल बबलू पुत्र गुड्डू ने बताया कि वे परिवार सहित बदायूं में शादी समारोह में शामिल होकर अपने निजी टेंपो से गुड़गांव लौट रहे थे। रास्ते में गोपी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया में जा घुसा, जिससे सभी लोग घायल हो गए।अस्पताल में मौजूद डॉक्टर गजेश प्रजापति ने जानकारी दी कि पुलिस द्वारा लाए गए घायलों को एंबुलेंस से लाया गया। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

✒️ सीएम योगी का काशी दौरा : सुरक्षा, विकास और न्याय के लिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात की। उन्होंने अधिकारियों को अर्बन नक्सल और उनके संगठनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि वाराणसी जोन के सीमावर्ती जिलों में पशु तस्करी और खनन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गो-तस्करों पर नजर रखी जाए। इसके अलावा, उन्होंने विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्ता से पूरा करने की हिदायत दी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को जनसुनवाई की प्रक्रिया तेज करने की दिशा में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के लिए भटकना न पड़े और इस संबंध में हर समस्या का निस्तारण निर्धारित समय में हो।

✒️ छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट
इगलास। कस्बा स्थित श्रीमती लक्ष्मी देवी आईटीआई में सोमवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिजिटल शिक्षा के महत्व और टैबलेट के उपयोग की जानकारी भी दी गई। प्रबंधक प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से टैबलेट वितरण किया गया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इन टैबलेट्स का प्रयोग पढ़ाई और कौशल विकास के लिए करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण सारस्वत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

✒️ पीएम मोदी की आपत्तिजनक AI वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड के त्यूणी में युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक एआई वीडियो पोस्ट करने पर विवाद गहरा गया। भाजपा और रुद्रसेना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना दिया और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मैंद्रथ निवासी सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपनी फेसबुक आईडी से पांच AI वीडियो पोस्ट की थीं, जिनमें से एक आपत्तिजनक थी। युवक ने बताया कि वीडियो गलती से पोस्ट हुई। रुद्रसेना फाउंडेशन ने इसे राजद्रोह करार दिया और हल्की धाराओं में कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस ने आईटी एक्ट व राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

✒️ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक में हड़कंप, जनरल मुनीर के घायल सैनिकों का हुआ वीडियो वायरल
भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई जवाबी सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान को बुरी तरह झकझोर दिया है। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर घायल सैनिकों से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां के वीडियो में सैनिक बुरी तरह घायल नजर आए — किसी का हाथ टूटा तो कोई बुरी तरह जख्मी था। सोमवार को जनरल मुनीर ने शेखी बघारते हुए कहा कि उनकी सेनाएं “दृढ़ संकल्पित” हैं और कोई भी योजना उनके हौसले नहीं तोड़ सकती। यह बयान उन्होंने रावलपिंडी के संयुक्त सैन्य अस्पताल में दिया। पाक सेना ने भी स्वीकारा कि भारत के हमले के जवाब में उन्होंने 10 मई को ‘ऑपरेशन बुनयानुम मर्सूस’ चलाया, जिसे ‘मरका-ए-हक’ (सत्य की लड़ाई) का हिस्सा बताया गया। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने भी सेना के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। भारत की कार्रवाई ने न केवल 26 लोगों की मौत वाले पहलगाम हमले का बदला लिया, बल्कि पाक को उसकी सीमा भी याद दिला दी।

✒️ दिल्ली विधानसभा सत्र स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द
दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर बताया कि 13-14 मई को होने वाला बजट सत्र का दूसरा भाग स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। इस स्थगन से दिल्ली स्कूल एजूकेशन एक्ट-2025 समेत कई विकास कार्यों की प्रक्रिया में देरी होगी। एक्ट को कैबिनेट ने 29 अप्रैल को मंजूरी दी थी। इसके अलावा सत्र में आतंकी हमले की निंदा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारतीय सेना को धन्यवाद जैसे प्रस्ताव भी पेश होने थे। विधानसभा सचिवालय ने बताया कि यह निर्णय “अपरिहार्य कारणों” के चलते लिया गया है।

✒️ अलीगढ़: बन्नादेवी थाना क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, किन्नरों से भी की अभद्रता
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मालगोदाम पर नशेड़ियों के दो गुटों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बेल्ट और लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।घटना के दौरान वहां मौजूद किन्नर बीच बचाव करने पहुंचे तो नशेड़ियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इससे नाराज किन्नरों ने अर्धनग्न होकर बीच सड़क पर जोरदार हंगामा किया।मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख नशेड़ी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक नशेड़ी को पकड़ कर थाने ले गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर आए दिन नशेड़ियों का हंगामा आम बात हो गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

✒️ दो दिन बाद झुलसाएगी गर्मी, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा
इस सप्ताह अलीगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दो दिन बाद अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और 15 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। विभाग ने लू के खतरे से भी अलर्ट किया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अतीक अहमद ने गर्मी बढ़ने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मई के महीने में सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर बढ़ता है, जिसके कारण तेज धूप निकलती है। यही वजह है कि तापमान में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त, मई में पश्चिमी विक्षोभ कम आते हैं, जिससे बारिश की संभावना भी कम हो जाती है। बारिश की कमी के कारण वातावरण शुष्क रहता है और तापमान में और अधिक वृद्धि होती है। प्रोफेसर अहमद ने यह भी आशंका जताई है कि 14 मई से अलीगढ़ में लू जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए, उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे मई के मध्य से बढ़ने वाली इस भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें और आवश्यक सावधानी बरतें।

✒️ आईपीएल : 17 से फिर शुरू, 3 जून को होगा फाइनल
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे मैचों की शुरुआत 17 मई से होगी। फाइनल मुकाबला अब तीन जून को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार की रात यह एलान किया। लीग में अभी 17 मुकाबले शेष हैं। ये छह शहरों बंगलूरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में संशोधित कार्यक्रम के आधार पर खेले जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के तहत, पहला मुकाबला 17 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच बंगलूरू में खेला जाएगा। दो रविवार को डबल हेडर मुकाबले भी होंगे। प्लेऑफ के आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इनकी तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड ने कहा, सरकार, सुरक्षा एजेंसियों व हितधारकों से सलाह के बाद स्थगित मैचों को शुरू करने का फैसला किया गया है। क्वालिफायर-1 29 मई को, एलिमिनेटर 30 मई को, क्वालिफायर 2 एक जून को और फाइनल तीन जून को होगा। गौरतलब है कि पूर्व के कार्यक्रम के मुताबिक फाइनल 25 मई को खेला जाना था।

✒️ एसएसपी की कार को टक्कर मारकर भागी रोडवेज बस सीज
रोरावर क्षेत्र में सोमवार दोपहर खैर रोड पर नादा पुल के पास हाथरस डिपो की एक बस एसएसपी की कार में टक्कर मारकर निकल गई। रोवावर पुलिस ने बस की सीज कर चालक का शांतिभंग में पाबंद कर दिया। दोपहर में एसएसपी पत्नी के साथ कार से खेरेश्वर मंदिर पूजा करने जा रहे थे। खैर बाईपास पर तेजी से निकली हाथरस डिपो की बस उनकी कार को खरोंच मारती हुई निकली। पुलिस स्टाफ के इशारा करने पर चालक ने बस को रोका भी नहीं। वह सीधे सारसौल बस स्टैंड पर पहुंच गया। सूचना पर रोरावर पुलिस बस को चालक थाने ले आई। एसएचओ रोरावर शिवकुमार गुप्ता के अनुसार वाहनों की भीड़ के बीच अनियंत्रित गति से गाड़ी चला रहा था।

✒️ वार्ष्णेय महाविद्यालय की पुनः परीक्षा का गलत परिणाम घोषित
वार्ष्णेय महाविद्यालय में पुनः परीक्षा सत्र 2024-25 का परीक्षाफल घोषित होने के बजाय, गत वर्ष 2023-24 का परीक्षाफल बिना ओएमआर शीट की जांच किए ही घोषित कर दिया गया। इस अनियमितता के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने अपर जिलाधिकारी नगर से उनके आवास पर मिलकर पुनः मूल्यांकन कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।
सपा छात्र सभा के छात्र नेता मो. मोहसिन मेवाती ने बताया कि आगरा विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में बीए एलएलबी और एलएलबी का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें व्यापक स्तर पर गलत मूल्यांकन किया गया है। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एडवोकेट इमरान पठान ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट ने छात्रों को आश्वासन दिया है। मौके पर छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव नितिन बघेल, समाजवादी अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष साजिद अली, अर्जुन शर्मा, हर्ष कुमार, कविता बहुल, विकास कुमार, अब्दुल वाजिद, अनिल कुमार आदि थे।

✒️ एपीएल क्रिकेट लीग 20 से
वार्ष्णेय पहल संगठन की ओर से अक्रूर जी प्रीमियर लीग 20 मई से शुरू हो रही है। यह लीग स्व. केशव प्रकाश वार्ष्णेय (कोनार्क पाइप्स) और संगठन के पूर्व सदस्य स्व शशांक वार्ष्णेय की स्मृति में हो रही है। संगठन के प्रभारी विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि स्टेडियम में लीग के मैच खेले जाएंगे। संगठन अध्यक्ष अतुल राजाजी, संगठन महामंत्री गौरव काका और संगठन कोषाध्यक्ष गौरव सीमेंट ने बताया कि वार्ष्णेय टाइगर्स, वार्ष्णेय लायंस, वार्ष्णेय पैंथर्स, वाष्र्णेय बाहुबली, वार्ष्णेय महाराजा, वार्ष्णेय चैलेंजर्स, वार्ष्णेय रॉयल्स, वार्ष्णेय सुपरकिंग्स, वार्ष्णेय कैपिटल, वार्ष्णेय राइडर्स टीमें खेलेंगी। कार्यक्रम संयोजक सुमित एडमिन, तरुण वाष्र्णेय और रूपम वाष्र्णेय ने कहा कि लीग में कुल 18 मैच होंगे। 10 जून को महामुकाबला होगा। इस अवसर पर चेयरमैन अमित गुप्ता कोनार्क, अमित गुप्ता, यतेंद्र वार्ष्णेय बिट्टू, अमित बालाजी, शोहित वार्ष्णेय, राजीव धर्मकांटा, अर्जुन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

✒️ सीबीएसई से मान्यता लेने में राज्य की एनओसी जरूरी नहीं
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कर विद्यालय संचालित करने वालों को बड़ी राहत दी गई है। विद्यालय की मान्यता के लिए सत्र 2026-27 से राज्य की ओर से एनओसी प्रस्तुत करना आवेदन के समय अनिवार्य नहीं होगा। संबद्धता देने के लिए आनलाइन आवेदन के समय राज्य की एनओसी नहीं होने पर सीबीएसई राज्य सरकार को लिखकर टिप्पणी मांगेगा। 45 दिन में जवाब नहीं दिए जाने पर मान लिया जाएगा कि राज्य के शिक्षा विभाग को सीबीएसई के साथ विद्यालय की संबद्धता देने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद संबद्धता प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी। सीबीएसई से मान्यता पाने के लिए अभी राज्य सरकार की एनओसी अनिवार्य थी। अब सत्र 2026-27 से एनओसी के साथ या उसके बिना भी विभिन्न श्रेणियों के तहत संबद्धता के लिए सरस पोर्टल पर आवेदन किए जाने की अनुमति होगी। यदि स्कूल बिना राज्य की एनओसी के संबद्धता के लिए आवेदन करता है तो बोर्ड के साथ संबद्धता के लिए स्कूल के आवेदन पर सीबीएसई संबंधित राज्य को लिखेगा। पूछेगा कि स्कूल के आवेदन पर यदि कोई आपत्ति है तो 30 दिन के भीतर अवगत कराएं। टिप्पणी नहीं प्राप्त होने पर संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग को फिर एक पत्र भेजकर 15 दिन में आपत्ति/टिप्पणी मांगी जाएगी। आपत्ति नहीं मिलने पर मान लिया जाएगा कि संबद्धता दिए जाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

✒️ पांच दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे संघ प्रमुख भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम ओडिशा पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच वह भुवनेश्वर भुवनेश्वर के के बीजू पटनायक हवाईअड्डे पर पहुंचे। यात्रा के दौरान भागवत संगठनात्मक बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। आरएसएस के एक नेता ने बताया कि भागवत कटक के गतिरौटपटना में संघ शिक्षा शिविर में रहेंगे।

✒️ बीएड : परीक्षा कक्ष में आधा घंटे पहले ही मिलेगा प्रवेश
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी एक जून को कक्ष में आधा घंटे पहले जा सकेंगे। विशेष परिस्थिति में 10 मिनट देरी से आने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद किसी को भी परीक्षा कक्ष में जाने की इजाजत नहीं होगी। यह जानकारी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रदेश कॉर्डीनेटर प्रो. एसपी सिंह ने दी।

✒️ करदाताओं के लिए आयकर विभाग का सभी आईटीआर फॉर्म हुआ जारी
आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए सभी सात आयकर रिटर्न फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। छोटे व मध्यम करदाताओं की ओर से दाखिल किए जाने वाले आईटीआर फॉर्म 1 और 4 को 29 अप्रैल को जारी किया गया था। ट्रस्टों और धर्मार्थ संस्थानों की ओर से दाखिल किए जाने वाले आईटीआर-7 को 11 मई को अधिसूचित किया गया था। इस बार कुछ फॉर्म में बदलाव किए गए हैं। आईटीआर-1 और 4 में शेयरों की कमाई से पूंजीगत लाभ की जानकारी देना है। वेतनभोगी व्यक्ति व अनुमानित कराधान योजना के तहत आने वाले वे लोग, जिनका एक वित्त वर्ष में 1.25 लाख तक का दीर्घावधि पूंजीगत लाभ है, फॉर्म 1 व 4 दाखिल कर सकेंगे। पहले ये आईटीआर-2 दाखिल करते थे। व्यक्तिगत व जिनके खातों का ऑडिट नहीं होना है उनको 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना होगा।

✒️ खेल अधिकारी पर गंभीर आरोप डीएम से शिकायत
जिला ओलंपिक संघ के सचिव मजहरुल कमर ने जिला खेल अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी शिकायत जिलाधिकारी, खेल निदेशालय और प्रमुख सचिव खेल विभाग से की है।
उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि शासन ने वर्ष 2020 में खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति नियमावली लागू गई। पांच साल बाद भी तहसील स्तर पर समितियां नहीं बनी हैं। हर साल खेल प्रोत्साहन समिति की कम से कम तीन बैठकें होनी चाहिए, लेकिन 2020 से 2025 के बीच फरवरी में एक बैठक, अगस्त माह में चार बैठक की गईं। मजहरुल कमर ने इसे नियमावली का उल्लंघन बताया है। उन्होंने बताया कि अभी वार्षिक खेल कैलेंडर भी तैयार नहीं किया गया है। फिटनेस सेंटर, जिम और स्विमिंग पूल जैसे संसाधनों से आय अर्जन की प्रक्रिया भी प्रारंभ नहीं की गई, जिससे विभाग को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसके पालन में लापरवाही बरती जा रही है। खेल संगठनों में राजनीतिक हस्तक्षेप को बढ़ावा देने निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने के भी आरोप लगाए हैं।

✒️ टेंपो हटाने को लेकर पड़ोसी ने साथियों संग युवक को पीटा
मार्ग से टेंपो हटाने को लेकर पड़ोसी ने विवाद कर दिया। एक युवक प उसके आफिस में जाकर पिटाई कर दी। आरोपितों के पास अवैध असलहा होने का भी आरोप है। पीड़ित ने चार दिन बाद आरोपित समेत एक दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गुलर रोड गली नंबर एक निवासी सुमित विद्यार्थी ने बताया कि वह सात मई की सुबह उप्पल प्रेस वाली गली में अपने आफिस जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी का टेंपो खड़ा था। आने जाने का रास्ता रुक रहा था। पड़ोसी से टेंपो हटाने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। टेंपो हटाते हुए धमकी दी। करीब एक घंटे बाद आरोपित अपने कई हथियारबंद साथियों के साथ आया और आफिस के अंदर घुस कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से सिर पर वार किया। तमंचे की बट से दाएं हाथ की हड्डी टूट गई। गिरने पर भी खूब पीटा। गले से सोने की चेन, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकाल कर ले गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जवाहरलाल गुप्ता, निर्मल गुप्ता और मेरी पत्नी रानी वाष्र्णेय व अन्य पहुंच गए। आरोपित तमंचा लहरात हुआ भाग गया। पुलिस को डायल 112 सूचित किया। उसे जिला अस्पताल ले गए। पीड़ित ने रविवार को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।

✒️ छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट
इगलास। कस्बा स्थित श्रीमती लक्ष्मी देवी आईटीआई में सोमवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिजिटल शिक्षा के महत्व और टैबलेट के उपयोग की जानकारी भी दी गई। प्रबंधक प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से टैबलेट वितरण किया गया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इन टैबलेट्स का प्रयोग पढ़ाई और कौशल विकास के लिए करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण सारस्वत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

✒️ बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली
इगलास : कस्बा में गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अनुयाई शामिल हुए, जो हाथों में ध्वज और बुद्ध के चित्र लिए ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ तथा ‘बुद्ध की धरती युद्ध नहीं करती’ जैसे उद्घोष करते हुए चल रहे थे। नगर में शांति, अहिंसा और समरसता का संदेश गूंजता रहा। शोभायात्रा गौंडा रोड से होते हुए अलीगढ़ रोड, हाथरस रोड, मुख्य चौराहा, मथुरा रोड, शंकरानंदपुरी न्यू हास्पीटल रोड से होते हुए आंबेडकर पार्क पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का दर्शन नगर कालोनी में आंबेडकर पार्क पर श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल सभी अनुयायियों को शरबत और हलुआ प्रसाद वितरित किया। दोपहर गौंडा मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। आयोजन के दौरान स्थानीय पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रहा। वहीं गांव फतेहपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध की स्तुति कर मानव कल्याण की कामना की और प्रसाद के रूप में खीर वितरण की। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि गौतम बुद्ध ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया था। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, अश्वनी कुमार, शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, दिनेश कुमार, ब्रजेश गौतम, लकी सिंह, आकाश, बचन, आशीष, विपिन, कैलाश, आदि थे।

✒️ कोर्ट ने युवक हुआ बरी
इगलास। गौंडा थाना क्षेत्र के गांव कासका निवासी विनेश कुमार को 12 साल पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से राहत मिली है। न्यायिक मजिस्ट्रेट गंधर्व पटेल ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को बरी कर दिया। 16 फरवरी 2013 को पुलिस ने सूचना के आधार पर बसौली पुलिया से विनेश कुमार को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण न्यायालय ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अभियुक्त की ओर से पैरवी अधिवक्ता चौधरी अजयवीर सिंह ने की।

✒️ अपहरण का आरोपी गिरफ्तार करके भेजा जेल
इगलास। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक 25 अ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks