चिकित्सक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार

एटा,दिनांक 01 मई को करीब सवा 11 बजे पत्रकार रवीश कुमार गोला अपने भतीजे को पेट में तेज दर्द होने के कारण एटा मेडीकल कॉलेज में अल्ट्रासांउड कराने के लिए गया। जहां कक्ष संख्या 113 पीडियाट्रिक वार्ड में भेजा गया।
ओपीडी वार्ड में बैठे चिकित्सक ने दवा लिख दी और अल्ट्रासाउंड कराने संबंधी एडवाइज नहीं किया।
जब पत्रकार ने सीएमएस से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने चिकित्सक को अल्ट्रासाउंड एडवाइज करने का निर्देश दिया।
इसके बाद चिकित्सक ने सिस्टर को एडवाइज करने का निर्देश दिया एडवाइज करने पर पूंछा कितने दिन से दर्द हो गया है इस पर पत्रकार ने दो दिन से दर्द होना बताया इस बात पर सिस्टर खिल्ली मारकर हँसने लगी।
पत्रकार ने इसका कारण जानना चाहा तो पास में बैठे चिकित्सक ने एडवाइज करने से मना किया और कहा कि जाओ सीएमएस से ही लिखा लेना। इसका अभद्र व्यवहार का वीडियो बनाया तो उक्त चिकित्सक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
पत्रकार ने उक्त मामले की शिकायत करने के लिए कई बार मेडीकल कॉलेज की प्राचार्या को फोन लगाया परन्तु फोन नहीं उठाया।

इसके बाद सीएमएस सुरेश चंद्रा को फोन लगाया उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks