
एटा ! जिले में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित फर्जी क्लिनिको की बाढ़ सी आ गई है ! हालांकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध एक विभागीय टीम गठित कर तमाम कार्यवाहियां करते हुए इन क्लिनिको को सील कर संबंधित थानों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही हैं ,लेकिन यह झोलाछाप इन कार्रवाइयों से कतई सहमे नजर नहीं आ रहे हैं ! अब तो इन झोलाछापों ने यहां तक हद कर दी है, यह लोग भगवान के नाम को भी नहीं छोड रहे हैं ! ताजा मामला थाना रिजोर क्षेत्र के कस्बा रिजोर में देखने को मिला है, जहां एक झोलाछाप द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम पर “जय श्री राम क्लिनिक” बेखौफ होकर संचालित किया जा रहा है ! खास बात तो यह देखने में आई है कि जय श्री राम क्लिनिक के बोर्ड पर डा.जगविंदर सिंह बीएएमएस के नाम का उल्लेख किया गया है ,जब कि इस नाम के डॉक्टर का जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के यहां प्राइवेट प्रैक्टिस करने का कोई पंजीकरण नहीं है ! जबकि इस फर्जी जय श्री राम क्लिनिक को एक डी.फार्मा डिप्लोमा किए हुए युवक एलोपैथी पद्धति से मरीजो का उपचार कर उनके साथ धोखाधड़ी कर उनकी जेब पर डाका डाल रहा रहा है ! कस्बा रिजोर क्षेत्र के जागरूक लोगों ने बताया कि उनके द्वारा भी भगवान के नाम पर चल रहे जय श्री राम क्लिनिक के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है ,परंतु अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है ।