
एटा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 10 मई 2025 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इस लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, एटा एवं कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम एवं अन्य कम्पनी के अधिकारीगण एवं बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण की प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष एम०ए०सी०टी०, एटा में दोपहर 01.30 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम एवं अन्य बीमा कम्पनी के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया।
इस बैठक में महेन्द्र प्रताप सिंह, ए०के० कौशल, जय पाल सिंह, सतीश चन्द्र गुप्ता, यू०पी०एस०आर०टी०सी०, नरेन्द्र गुप्ता, ए०आर०एम० एटा, रवि कान्त सक्सैना, संजीव कुमार गुप्ता, एस०एस० सिसौदिया, गिरीश चन्द्र शर्मा, राजीव गुप्ता, विनीत जौहरी, राधेश्याम वर्मा, एवं नीरज गुप्ता आदि बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।