
एटा,आज दिनांक 29/04/2025 को जनपद एटा में भारतीय हलधर किसान यूनियन की एटा नगर एवं जिले की इकाई ने विगत दिनों में कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के द्वारा कराई गई घटना जिसमे 28 निर्दोष लोगों को जघन्य तरीके से मौत के घाट उतारा जो कि दिल को दहला देने वाली घटना के विरोध में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र सोलंकी जी के निर्देशानुसार माननीय जिलाधिकारी एटा के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें जिलाध्यक्ष आरिफ कुरैशी ने सरकार से मांग की कि जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी पाकिस्तान के ऊपर आक्रमण कर 28 की जगह 2800 आतंकियों को मार गिराए तब हमे सकून मिलेगा, वही संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव ने सरकार से मांग की है आप हम सब भारतवासियों को आदेशित कर बॉर्डर पार भेजने की अनुमति दें तो हम सब जाकर पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाकर ही दम लेंगे और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कुछ देशों के भ्रमण में वीजा ऑन अराइवल होता है वैसे ही कश्मीर भ्रमण पर हम सबको आप वैपन ऑन अराइवल की व्यवस्था कराएं ताकि जब हम कश्मीर भ्रमण के लिए जाएं और दुर्भाग्यवस अगर ऐसी स्थिति पैदा हो जाए तो उन उद्दंड, कायर, एवं नपुंसक आतंकियों को सबक सिखाया जा सकें। ज्ञापन कार्यक्रम में इमरान अली, जयप्रकाश यादव जिलाउपाध्यक्ष, जयप्रकाश यादव चचा, मुबीन अहमद नगर अध्यक्ष ,रिहान कोषाध्यक्ष, आसिफ नगर सचिव, तारिक नगर प्रचार प्रसार मंत्री, राहुल नगर उपाध्यक्ष, अभय नगर उपाध्यक्ष, आशीष नगर महासचिव, असद नगर सचिव, नावेद नगर सचिव, अमन नगर सचिव युवा, रशीद नगर मुख्य महासचिव आकिब नगर मुख्य सचिव, अनस नगर उपाध्यक्ष, इकराम खान नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, के साथ साथ राहुल राजपूत, उवैश, राहुल कश्यप, फैजान, राहुल, वेद, औनपाल, सोनू, अनमोल सोनी, अभिषेक, जाविद,, जितेंद्र पाल सिंह राघव, खूबचंद शाक्य, प्रदीप यादव तहसील उपाध्यक्ष एटा, मनोज चौहान, सर्वेश यादव , संतोष तिवारी आदि की उपस्थिति रही।